मनोज गोयल बने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष 

नियुक्ति : मनोज गोयल बने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष 

मनोज गोयल बने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष 

Tricity Today | मनोज गोयल अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष 

Greater Noida News : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जो भारत में 6 करोड़ सदस्यों के साथ भारत में वैश्य समाज का प्रतिनिधत्व करता है। संगठन वैश्य समाज के उत्थान के लिए लम्बे समय से कार्यरत है। हाल ही में संगठन की प्रदेश मीटिंग में वेस्ट यूपी के 3 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें दादरी निवासी व्यापारी नेता मनोज गोयल को गौतमबुद्ध नगर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद गिरीश संघी, गुरुग्राम के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व विधायक उमेश नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष नटवर गोयल के द्वारा की गई। बैठक में प्रदेश के वैश्य समाज की उपेक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई। 

मनोज गोयल को 10 दिनों के अंदर अपनी पूरी कमेटी बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजने का आदेश किया गया है। मनोज गोयल पहले ही जिले में वैश्य समाज के एकत्रीकरण के लेकर प्रयास करने वाले चर्चित चहरे हैं। मनोज गोयल को लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.