गामा-1 सेक्टर में हुआ कई विकास कार्यों का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

Greater Noida : गामा-1 सेक्टर में हुआ कई विकास कार्यों का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

गामा-1 सेक्टर में हुआ कई विकास कार्यों का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

Tricity Today | गामा-1 सेक्टर में हुआ कई विकास कार्यों का शुभारंभ

Greater Noida News : सेक्टर गामा-1 ग्रेटर नोएडा में रिजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) द्वारा कुछ महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई लोगों ने भाग लिया। आरडब्ल्यूए द्वारा सेक्टर के गेट नंबर-2 और गेट नंबर-5 का सौंदर्यीकरण किया गया है। साथ ही गेट नंबर 2, 3 और 5 पर पेयजल की व्यवस्था के लिए रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) सिस्टम स्थापित किए गए हैं।

यमुना प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक मौजूद रहे
इसके अलावा इन गेटों पर तीन शौचालयों का भी निर्माण कराया गया है, जो सेक्टरवासियों की सुविधा के लिए समर्पित किए गए हैं। समारोह की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए गामा-1 अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोड़ाकी) ने की है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र भाटी, (उपमहाप्रबंधक, यमुना प्राधिकरण) उपस्थित रहे।

इन लोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
विशिष्ट अतिथियों में चंद्रपाल कसाना, प्राचार्य रणवीर भाटी, प्राचार्य, विजय प्रधान, पीसी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय भाटी, राजू नागर, पूर्व महासचिव राजेंद्र नागर, संरक्षक संतराम भाटी, महासचिव सतेंद्र भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिम्पल नागर, उपाध्यक्ष ठाकुर दलवीर, कोषाध्यक्ष राकेश प्रधान, सुरक्षा अधिकारी अनिल चेची, लोकेश शर्मा, विंग कमांडर आरएन शुक्ला, महेंद्र तेजपाल भाटी, सुरेंद्र शर्मा, मनोज भाटी (रामपुर), प्रमोद लढ़पुरा, जेपी एस रावत, बच्चीराम रतूड़ी, परमजीत भाटी, आशीष यादव, मनीष तिवारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.