जिसको दिया आर्शीवाद, उसने छोड़ी बसपा, इस गुर्जर नेता की 24 साल बाद भाजपा में वापसी

मायवती को अपने घर में झटका : जिसको दिया आर्शीवाद, उसने छोड़ी बसपा, इस गुर्जर नेता की 24 साल बाद भाजपा में वापसी

जिसको दिया आर्शीवाद, उसने छोड़ी बसपा, इस गुर्जर नेता की 24 साल बाद भाजपा में वापसी

Tricity Today | मायवती

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिग्गज नेताओं ने पार्टी में फेरबदल करना शुरू कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिले के एक गुर्जर नेता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वह 24 साल पहले भी भाजपा में थे, लेकिन कुछ विवादों के कारण उन्होंने भाजपा छोड़कर मायावती के हाथी पर सवार हो गए थे। उसके बाद वह कांग्रेस में चले गए और अब दोबारा से 24 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।

अनिल अवाना की भाजपा में वापसी
अनिल अवाना बसपा शासनकाल में मंत्री रहे सतीश अवाना के भाई हैं। इस परिवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती का करीबी माना जाता है। अनिल अवाना वर्ष 1990 से वर्ष 2000 तक भाजपा में रहे थे। वर्ष 2000 में महानगर अध्यक्ष पद को लेकर हुए विवाद के बाद वह बसपा में चले गए थे। बसपा में पार्टी सुप्रीमो से मिले आशीर्वाद के बाद उनका सियासी कद बढ़ गया था, लेकिन वर्ष 2017 में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बसपा से कांग्रेस में जाने के दौरान वह भी उनके साथ ही बसपा को छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। तभी से कांग्रेस में थे।

सियासत तेज होने की संभावना
अब उन्होंने फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जिसको लेकर अनेक प्रकार की चर्चाएं भी हैं। हालांकि, अनिल अवाना का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित हैं। अनिल अवाना के भाजपा में आने से जिले में पार्टी की अंदरुनी सियासत भी तेज होने की संभावना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.