मंत्रियों और वेस्ट यूपी के दिग्गज नेताओं ने झोंकी ताकत, कहा- डॉ.महेश शर्मा लगाएंगे हैट्रिक

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 : मंत्रियों और वेस्ट यूपी के दिग्गज नेताओं ने झोंकी ताकत, कहा- डॉ.महेश शर्मा लगाएंगे हैट्रिक

मंत्रियों और वेस्ट यूपी के दिग्गज नेताओं ने झोंकी ताकत, कहा- डॉ.महेश शर्मा लगाएंगे हैट्रिक

Tricity Today | लोकसभा चुनाव को लेकर गौतमबुद्ध नगर में काफी तेज तैयारियां

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव को लेकर गौतमबुद्ध नगर में काफी तेज तैयारियां चल रही हैं। भाजपा ने एक बार फिर डॉ.महेश शर्मा पर विश्वास जताते हुए उम्मीदवार बनाया है। महेश शर्मा इस बार हैट्रिक लगाएं, इसके लिए केन्दीय मंत्रियों और वेस्ट यूपी के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस बार प्रयास है कि डॉ महेश शर्मा पूरे देश में सबसे ज्यादा मतों से जीते। 

एनडीए और रालोद समेत नेताओं ने किया प्रचार
जानकारी के मुताबिक सरधना विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार के मंत्री संजीव बालियान, विधायक चंदन चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार और प्रदेश सचिव ऑडी त्यागी इस समय गौतमबुद्ध नगर से सांसद पद के उम्मीदवार महेश शर्मा के लिए प्रचार-प्रसार करने में लग गए हैं। उन्होंने नारा दिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की सीट 400 के पार पहुंच जाएगी। होली मिलन संभाल के दौरान यह सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आए।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.