187 लड़कियों ने बदमाशों के घुसने के बाद छोड़ा था हॉस्टल , विपक्ष ने सीएम से मांगा इस्तीफा 

ग्रेटर नोएडा में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल : 187 लड़कियों ने बदमाशों के घुसने के बाद छोड़ा था हॉस्टल , विपक्ष ने सीएम से मांगा इस्तीफा 

187 लड़कियों ने बदमाशों के घुसने के बाद छोड़ा था हॉस्टल , विपक्ष ने सीएम से मांगा इस्तीफा 

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida News : देश में महिला सुरक्षा पर सबसे ज्यादा काम करने वाले उत्तर प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। ये मामला यूपी की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा से समाने आया है। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज (Mayawati Government Women's Polytechnic College) में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 187 छात्राओं द्वारा असुरक्षा के कारण हॉस्टल छोड़ने की खबर ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चल रही बहस को और तेज कर रही है। 

छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप 
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस घटना का विवरण साझा करते हुए बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 से 40 साल के बदमाश रात में हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को परेशान करते थे, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रही थीं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आईपी सिंह ने भी इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए कहा कि अगर सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

नोएडा पुलिस ने आरोपों का किया खंडन 
हालांकि, नोएडा पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि छात्राओं की शिकायत मुख्य रूप से कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित थी, जिसका समाधान कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कैंपस में रोशनी की व्यवस्था, बाउंड्री वॉल की फेंसिंग, सीसीटीवी कैमरे और रात्रि गश्त की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। डीएम और डीसीपी ने कॉलेज का दौरा किया और छात्राओं से बातचीत की। प्रशासन का दावा है कि छात्राओं ने अब किसी प्रकार की परेशानी की शिकायत नहीं की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.