नोएडा और दिल्ली के मुकाबले गुरुग्राम में दो मिनट लेट दिखेगा चांद, जानिए एनसीआर के शहरों का वक्त

करवा चौथ 2023 : नोएडा और दिल्ली के मुकाबले गुरुग्राम में दो मिनट लेट दिखेगा चांद, जानिए एनसीआर के शहरों का वक्त

नोएडा और दिल्ली के मुकाबले गुरुग्राम में दो मिनट लेट दिखेगा चांद, जानिए एनसीआर के शहरों का वक्त

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : भारत में रहने वाली करोड़ सुहागन महिला के लिए करवा चौथ एक विशेष पर्व है। इस दिन को सुहागन की निशानी भी कहा जाता है। वेदों और पुराण के मुताबिक मान्यता है कि जो सुहागन महिला पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा करती है। वह आजीवन सुहागन रहती है। करवा चौथ के दिन विशेष तौर पर माता गौरी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। इस समय सबसे बड़ा सवाल है कि कहां पर किस समय करवा चौथ के दिन चांद दिखाई देगा। खासतौर पर महिलाएं इस सवाल का जवाब ढूंढ रही हैं।

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में कब दिखेगा चांद
पंडित प्रेमानंद ने "ट्राईसिटी टुडे" से खास बातचीत करते हुए कहा, "इस बार करवा चौथ के दिन विशेष संयोग पड़ रहा है। करवा चौथ के दिन रात 8:15 बजे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चांद दिखाई देगा। इसके अलावा गुरुग्राम में दो मिनट बाद यानी कि 8:17 बजे चांद दिखाई देगा। नोएडा के अलावा एनसीआर में भी 8:15 बजे चांद दिखाई देगा।"

इस बार 13 घंटे 42 मिनट का व्रत
उन्होंने आगे बताया, "करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। यह त्यौहार हिंदू विवाहित महिलाओं के बीच बहुत महत्व रखता है। महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इस शुभ दिन पर व्रत रखते हैं। इस बार करवा चौथ के व्रत की अवधि 13 घंटे 42 मिनट रहने वाली है। सर्योदय के साथ सुबह 6:33 बजे से व्रत आरंभ होगा।"

इन शहरों का समय भी जानिए
इसके अलावा मुंबई में 8:59 बजे, कोलकाता में 7:45 बजे, चंडीगढ़ में 8:10 बजे, पंजाब में रात 8:14 बजे, राजस्थान में 8:26 बजे, लुधियाना में 8:12 बजे, देहरादून में 8:06 बजे, शिमला में 8:07 बजे, लखनऊ में 8:05 बजे, इंदौर में 8:37 बजे, चेन्नई में 8:43 बजे, बेंगलुरु में 8:54, अहमदाबाद में 8:50 बजे, प्रयागराज में 8:05 बजे और कानपुर में 8:08 बजे चांद दिखाई देगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.