तीसरे दिन मिली बड़ी सफलता, 500 से ज्यादा विदेशियों ने की खरीदारी

UP International Trade Show : तीसरे दिन मिली बड़ी सफलता, 500 से ज्यादा विदेशियों ने की खरीदारी

तीसरे दिन मिली बड़ी सफलता, 500 से ज्यादा विदेशियों ने की खरीदारी

Tricity Today | विदेशियों ने की खरीदारी

Greater Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी पंजीकरण करके एक शानदार सफलता हासिल की है, जो एक बेंचमार्क साबित हुई है। इस ट्रेड शो ने पहले ही प्रयास में खरीदारों का विश्वास जीत लिया है। एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के खरीदारों समेत कई देशों से बड़ी संख्या में लोग भारी खरीदारी के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं।

मिस्र से आए खरीदार
मिस्र से आए खरीदार मुस्तफा ने कहा कि वह हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद खरीदने आए हैं। उन्हें यहां विभिन्न प्रकार के उत्पाद मिले हैं। उन्होंने यूपीआईटीएस की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी जगह और इतने बड़े स्तर पर इसे बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित करके दिखाया गया है। अगले वर्ष भी मेले में जाने में उनकी रुचि है। उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

रूस के खरीदार को पसंद आया फैंसी आइटम्स
रूस के एक खरीदार ने कहा कि यह प्रदर्शनी काफी दिलचस्प है और आमतौर पर ऐसी फैंसी प्रदर्शनियां रूस में नहीं होती हैं। इस स्थान पर लगभग वह सब कुछ है जिसका व्यापार किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, इस मेले ने कुछ बहुत छोटे स्टार्ट-अप्स देखने को मिले है। उन्होंने एक महिला प्रदर्शक के बारे में बताते हुए कहा कि वह इस्तेमाल किए गए टायरों से बगीचे डिजाइन करती है और यह काफी अद्भुत और अनोखा है। यह मेला असाधारण और बहुत दिलचस्प है। 

विश्वविद्यालयों की साझेदारी
कार्यक्रम में उद्योग साझेदारी पर एक और विचार-मंथन सत्र आयोजित किया गया। जिसमें शारदा विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, शिव नादर विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय शामिल थे। सत्र में शारदा विश्वविद्यालय के डॉ.अमित सहगल कुमार खन्ना और डॉ. मधुकर देशमुख, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से एसोसिएट प्रोफेसर, डीन (प्रभारी), इंदु उप्रेती, डब्ल्यू. सेल्वामूर्ति महानिदेशक, एमिटी विश्वविद्यालय से विज्ञान और नवाचार विभाग के प्रोफेसर राजीव सिंह, शिव नादर विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन, प्रोफेसर डॉ.संजीव बंसल शामिल हुए। 

यह शो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक अच्छी शुरुआत
डॉ.इंदु उप्रेती ने विभिन्न उद्योगों को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय अकादमी में आमंत्रित किया और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ज्ञान क्लस्टर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया, जो भविष्य के लिए उनकी योजना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह शो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक तरह की शुरुआत है जिससे विक्रेताओं और उपभोक्ताओं, दोनों को ही बढ़ावा मिलेगा और ऐसे ज्ञान सत्रों के परिणामस्वरूप अधिक नवीन व्यावसायिक विचार भी सामने आएंगे। 

मुंबई डब्बावाला भी आया
एक अतिमहत्वपूर्ण ज्ञान सत्र मुंबई के डब्बावालों के द्वारा आयोजित किया गया था, जिन्होंने समय और जनशक्ति प्रबंधन के उपमान माने जाते हैं, जिसमें मुंबई डब्बावाला के एमडी ने डॉ.पवन अग्रवाल ने त्रुटिहीन और आकर्षक के प्रबंधन कौशल के बारे में तथ्य प्रदान किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले व्यापार शो को भी अपना समर्थन और शुभकामनाएं भी दीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.