नारी प्रगति फाउंडेशन ने लड़कियों को किया जागरूक, कहा- योगी सरकार में आपको अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं

Greater Noida : नारी प्रगति फाउंडेशन ने लड़कियों को किया जागरूक, कहा- योगी सरकार में आपको अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं

नारी प्रगति फाउंडेशन ने लड़कियों को किया जागरूक, कहा- योगी सरकार में आपको अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं

Tricity Today | नारी प्रगति फाउंडेशन ने लड़कियों को किया जागरूक

Greater Noida News : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के द्वारा खास काम किया गया। वन स्टॉप सेंटर के प्रति गौतमबुद्ध नगर की महिलाओं और लड़कियों को जागरूक किया गया। वन स्टॉप सेंटर की तरफ से दीपाली ने शहर की महिलाओं को जागरूक किया। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा, "अगर कोई समस्या होती है तो वह संस्था की मदद ले सकती है। संस्था हमेशा उनकी सहायता के लिए 24 घंटे खड़ी है। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन का गठन महिलाओं को जागरूक और उनकी मदद करने के लिए किया गया।"

यूपी सरकार की योजनाओं को बताया
वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर दीपाली ने बताया कि जिले में किसी भी महिला को अपराध से दबने की आवश्यकता नहीं है। अगर किसी महिला को समस्या है या फिर उसको उत्पीड़न हो रहा है तो वह हमारी मदद ले सकती है। इसके अलावा दिपाली ने उत्तर प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि महिलाओं से जुड़ी कौन-कौन सी स्कीम केंद्र और राज्य सरकार लेकर आई है, जिससे महिलाओं को फायदा होगा। दीपाली ने आगे कहा कि सरकार की यह मंशा है कि उत्तर प्रदेश की सभी महिलाएं आगे बढ़े और एक समान होकर साथ चले।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया था टास्क फोर्स का गठन
नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि हम सभी मिलकर महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला टास्क फोर्स का गठन किया। यह हमारे लिए बहुत गर्व का विषय है कि नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन को जिला टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गया। यह टास्क फोर्स शहर में वन स्टॉप सेंटर के प्रति लोगों को जागरुक कर रहा है। वन स्टॉप सेंटर में परेशान महिलाओं को मदद दी जाती है। इसके अलावा उनको हिंसा और उत्पीड़न से बचने का भी काम किया जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.