नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन को लक्ष्मी सिंह ने किया सम्मानित, साथ मिलकर बढ़ाया था हजारों महिलाओं का हौसला

गर्व की बात : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन को लक्ष्मी सिंह ने किया सम्मानित, साथ मिलकर बढ़ाया था हजारों महिलाओं का हौसला

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन को लक्ष्मी सिंह ने किया सम्मानित, साथ मिलकर बढ़ाया था हजारों महिलाओं का हौसला

Tricity Today | नारी प्रगति फाउंडेशन को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया सम्मानित

Greater Noida News : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के साथ मिलकर एक शानदार और महिला को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। यह "मिशन प्रतिभाग" अभियान 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक गौतमबुद्ध नगर में चलाया गया। इस अभियान के तहत करीब 5 हजार महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य उपचार, घरेलू उत्पीड़न और नशा मुक्ति से बचाव के लिए जागरूक किया गया। 

सर्टिफिकेट और ट्रॉफी मिली
खास तौर पर यह अभियान फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाओं और स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए था। इस कार्य में नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के साथ नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने बेहतर कार्य किया। इसी उपलब्धता पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है।

इन लोगों ने मुख्य रूप से अभियान में हिस्सा लिया
संस्था की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी ने डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव (आईपीएस) को "मिशन प्रतिभाग" का हिस्सा बनाने के धन्यवाद दिया। स्वास्थ्य उपचार के लिए सीपीआर फर्स्ट एड में सहयोग देने के लिए मानस हॉस्पिटल डॉक्टर नमन शर्मा एवं स्त्री रोग उपचार के लिए स्वस्तिक क्लिनिक की डॉक्टर विनीता शर्मा और स्निग्धा का धन्यवाद दिया। इस मौके पर संस्था की निदेशक वनिता भट्ट, निरू भान, प्रतिमा तिवारी और स्वस्तिक हॉस्पिटल की वरिष्ट डॉक्टर विनीता शर्मा मौजूद रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.