राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ग्रेटर नोएडा के वीरेंद्र शर्मा को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया वेस्ट यूपी का अध्यक्ष

नियुक्ति : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ग्रेटर नोएडा के वीरेंद्र शर्मा को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया वेस्ट यूपी का अध्यक्ष

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ग्रेटर नोएडा के वीरेंद्र शर्मा को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया वेस्ट यूपी का अध्यक्ष

Tricity Today | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ग्रेटर नोएडा के वीरेंद्र शर्मा को

Greater Noida : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी पार्टियां अपने दल को मजबूत करने में लगी हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को वेस्ट यूपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गांव में रहने वाले वीरेंद्र कुमार शर्मा को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी वेस्ट यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

वीरेंद्र शर्मा सूरजपुर के निवासी हैं
प्रदेश अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए वेस्ट यूपी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष विरेंद्र कुमार शर्मा को बनाया गया है। वीरेंद्र शर्मा का कहना है कि उनको जो पद दिया गया है, उस पर बखूबी से कार्य करेंगे। पूरी निष्ठा और लगन के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। 

कैसे हुआ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन
आपको बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुख्य रूप से महाराष्ट्र आधारित भारत की एक राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन 10 जून 1999 को शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर ने किया था। बताया जाता है कि सोनिया गांधी ने इन नेताओं को कांग्रेस पार्टी से 20 मई 1999 को निष्कासित कर दिया था, तभी इस नई पार्टी का गठन किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.