नवाब सिंह नागर ने बोले- गुर्जर किसी समाज की संस्कृति नहीं, बाबू जी का...

ग्रेटर नोएडा में हुकुम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि : नवाब सिंह नागर ने बोले- गुर्जर किसी समाज की संस्कृति नहीं, बाबू जी का...

नवाब सिंह नागर ने बोले- गुर्जर किसी समाज की संस्कृति नहीं, बाबू जी का...

Tricity Today | श्रद्धांजलि सभा

Greater Noida News : अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान ग्रेटर नोएडा में बुधवार को संस्थान के संस्थापक संरक्षक पूर्व मंत्री और सांसद हुकुम सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पार्टी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। सभा में पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

युवा पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा 
नवाब सिंह नागर ने मुख्यमंत्री काल में लिए गए फैसलों में हुकुम सिंह की अहम भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुर्जर किसी समाज की संस्कृति नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति है। अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान की स्थापना में बाबू जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हुकुम सिंह गंभीर व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने प्रदेश में बिजली समस्या, किसानों को गन्ना भुगतान की समस्या का हल कराने में अहम भूमिका निभाई थी। नागर ने कहा कि उनकी प्रतिमा से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। गुर्जरों का गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज से कई विभुतियां हुई हैं। हुकुम सिंह भी इनमें से एक हैं। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीशचंद भाटी, योगेंद्र चौधरी, सुदेश अवाना, अशोक भाटी, डॉ.राजू नागर, राजू भाटी, जयकरण भाटी, सुखबीर सिंह आर्य, धरमचंद, रणबीर सिंह, देवेंद्र टाइगर, देवेंद्र आर्य, हरिपाल भाटी, कमल अवाना, योगेंद्र नागर, सिंहराज सिंह, सुभाष भाटी, भीम सिंह भाटी, विकास भाटी, पदम सिंह नागर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.