अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, इस महिला को बनाया अध्यक्ष

Greater Noida : अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, इस महिला को बनाया अध्यक्ष

अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, इस महिला को बनाया अध्यक्ष

Google Image | अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान

Greater Noida News : परी चौक पर स्थित अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में समिति के चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक हुई। इस दौरान सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी पर 16 साल से हिसाब नहीं दिए जाने पर जोरदार हमला बोला। हंगामे के बीच सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया। जिसमें मृगांका सिंह को अध्यक्ष, योगेंद्र भाटी एडवोकेट सैथली को सचिव, धर्मवीर प्रधान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयकरण सिंह भाटी खेड़ी को उपाध्यक्ष, सुभाष भाटी को उपाध्यक्ष और नारायण वीर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इन सवालों पर चुप्पी साध गए अफसर
आम सभा के दौरान सदस्यों ने कार्यकारिणी पर आरोप लगाते हुए कहा कि समिति के सदस्यों ने केवल अपनी नेतागिरी चमकाई है। इसके अलावा कुछ काम नहीं किया। वर्तमान समिति के पास पैसे लेन-देन का कोई रिकॉर्ड नहीं है। पिछले 16 सालों में कितना पैसा कहां पर खर्च किया गया, यह सवाल पूछने पर कार्यकारिणी के सभी लोग चुप्पी साध गए।

जल्द होगी सूची जारी
अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान के सदस्यों ने कार्यकारिणी पर करीब 7 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप लगाया। सदस्यों ने इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र डाढ़ा ने कहा है कि गुरुवार को चुने गए समिति के सभी सदस्य की सूची जल्द जारी की जाएगी। पूरी कार्यकारिणी की सूची को सूचना बोर्ड और रजिस्ट्रार के पास भेजा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.