Seema Haider की स्टोरी में आया नया मर्द, जो सचिन की बीवी का सच UP ATS को बताएगा

ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला : Seema Haider की स्टोरी में आया नया मर्द, जो सचिन की बीवी का सच UP ATS को बताएगा

Seema Haider की स्टोरी में आया नया मर्द, जो सचिन की बीवी का सच UP ATS को बताएगा

Tricity Today | Symbolic images

Greater Noida : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की कहानी में एक नए मर्द की एंट्री हुई है। यह सीमा के पति सचिन मीणा के बुआ का लड़का है। सचिन की बुआ बुलंदशहर में स्थित अहमदगढ़ में रहती है। बताया जा रहा है कि सचिन की बुआ के लड़के विनय को सीमा हैदर के बारे में काफी समय से जानकारी थी। इसी को लेकर अब उससे यूपी एटीएस और केंद्रीय एजेंसी पूछताछ करेगी।

विनय को सीमा हैदर के बारे में काफी कुछ पता है
सचिन मीणा की बुआ बुलंदशहर में स्थित अहमदगढ़ में रहती है। सचिन की बुआ का नाम कुसुम देवी है। जांच के दौरान पता चला है कि कुसुम देवी के लड़के विनय को सीमा हैदर के बारे में काफी कुछ पहले से पता था। वह उससे बातचीत भी करता था। जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर और विनय एक दूसरे के संपर्क में थे। बीते रविवार को एटीएस की टीम अहमदगढ़ पहुंची और 2 सगे के भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों वह लोग हैं, जिन्होंने सीमा हैदर का फर्जी आधार कार्ड बनाया था। अब इस मामले में सचिन मीणा के बुआ के लड़के विनय से पूछताछ होगी। 

पूछताछ में कौन से होंगे मुख्य सवाल
बताया जा रहा है कि एटीएस टीम विनय से पूछताछ करने के बाद उसकी बातों और सीमा हैदर की बातों को मिलाएगी। इस बारे में विनय और सीमा दोनों को पता है। उस बारे में बातचीत की जाएगी। दोनों ने क्या-क्या जवाब दिया? इसकी जांच की जाएगी। इससे यह पता चल जाएगा कि सीमा ने यूपी एटीएस के सवालों का जवाब गलत दिया है या फिर सही दिया है। आपको बता दें कि इस मामले के बाद सीमा हैदर और सचिन के अलावा उनके रिश्तेदार भी सवालों के घेरे में हैं। बताया जा रहा है कि पूछताछ की लिस्ट में काफी लोगों के नाम शामिल हैं, जिनको बारी-बारी से बुलाया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के एक थाने में इन लोगों से पूछताछ यूपी एटीएस के द्वारा की जा रही है।  

सीमा हैदर मामले में कब क्या हुआ
आपको बता दें कि डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 3 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा हैदर, उसके पति सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि सीमा हैदर किसी भी शर्त पर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकती है। इसी शर्त के साथ उसको जमानत मिली। सीमा हैदर और सचिन को जेवर सिविल कोर्ट ने बीते 7 जुलाई 2023 को जमानत दी थी। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि किसी भी हालत में सचिन और सीमा हैदर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकते। किसी शर्त पर दोनों को जमानत दी गई थी। साथ ही कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि जब भी पुलिस या खुफिया एजेंसी पूछताछ के लिए बुलाएगी तो सीमा को आना पड़ेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.