कुख्यात मनोज आसे हुआ लंगड़ा, स्वाट टीम से मुठभेड़ में लगी गोली

BIG BREAKING : कुख्यात मनोज आसे हुआ लंगड़ा, स्वाट टीम से मुठभेड़ में लगी गोली

कुख्यात मनोज आसे हुआ लंगड़ा, स्वाट टीम से मुठभेड़ में लगी गोली

Tricity Today | SOG/SWAT Team

Greater Noida News : गौतमबुद्धनगर में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश मनोज आसे की शुक्रवार शाम स्वाट टीम व ऐच्छर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कुख्यात एक लाख के ईनामी बदमाश मनोज के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया है।

एक लाख का ईनामी है कुख्यात मनोज आसे
कुख्यात बदमाश मनोज आसे पर एक लाख का इनाम घोषित है। पूर्व में मनोज आसे एसटीएफ की बुलेट प्रूफ गाड़ी पर भी फायरिंग कर चुका है। मनोज आसे पर लगभग 2 दर्जन मुकदमे दर्ज है। हाल ही में शासन की तरफ से जारी हुई प्रदेशभर के माफियाओं की सूची में भी मनोज आसे का नाम शामिल है। गौतमबुध नगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों की पुलिस लंबे समय से मनोज आसे की तलाश में लगी हुई थी।

गौतमबुद्धनगर के टॉप 7 माफियाओ में शामिल है मनोज
मनोज आसे ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव का निवासी है। मनोज लंबे समय से क्राइम की दुनिया में कुख्यात अपराधी के तौर पर जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के टॉप 65 माफियाओ में मनोज आसे भी शामिल है।  राज्य सरकार को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट से भेजे गए 7 नामों में मनोज आसे का नाम भी शामिल था। मनोज आसे फैक्ट्रियों से रंगदारी वसूलने व सुपारी लेकर हत्या करने में माहिर माना जाता है। मनोज पर हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और पुलिस पार्टी पर हमला जैसे लगभग 2 दर्जन मुकदमे दर्ज है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.