एक रात की बारिश ने बदल दिया एनसीआर औइ उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज, अब पड़ेगी ठंड

Greater Noida : एक रात की बारिश ने बदल दिया एनसीआर औइ उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज, अब पड़ेगी ठंड

एक रात की बारिश ने बदल दिया एनसीआर औइ उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज, अब पड़ेगी ठंड

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida Desk : दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत भारत की काफी इलाकों में सोमवार की देर रात को बारिश पड़ी है। बारिश पड़ने के बाद एनसीआर और उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही ठंड महसूस की जा रही है। इसी के साथ अब ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह से ठंडी हवा चल रही है। अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा ठंडा दिन अभी तक 17 अक्टूबर बताया जा रहा है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब ठंड पड़ती शुरू हो गई है। इसी के साथ लोगों को अपनी गर्म कपड़े तैयार कर लेनी चाहिए।

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार की शाम को भी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे तक भारत की काफी इलाकों में झमाझम बारिश होगी। सबसे ज्यादा अनुमान तमिलनाडु और केरल में है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर के काफी इलाकों में बारिश हो सकती है। भारत के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इन इलाकों में बारिश की संभावनाएं कम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में बारिश होने की संभावना काफी कम है। वहीं दूसरी तरफ अचानक मौसम बदलने की वजह से लोगों की तबीयत खराब होने लगी है। डॉक्टर ने इसको लेकर ध्यान रखने के लिए कहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.