ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में पीसीएस विशु राजा ने महाप्रबंधक की संभाली कमान

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में पीसीएस विशु राजा ने महाप्रबंधक की संभाली कमान

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में पीसीएस विशु राजा ने महाप्रबंधक की संभाली कमान

Tricity Today | पीसीएस विशु राजा

Greater Noida : पीसीएस अधिकारी विशु राजा को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में महाप्रबंधक सिविल बनाया गया है। विशु राजा महाप्रबंधक सिविल के अलावा इंडस्टी और प्लानिंग विभाग का भी काम देखेंगे। महाप्रबंधक बनाए गए पीसीएसस अधिकारी विशु राजा ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में महाप्रबंधक सिविल का काम काज संभाल लिया है। उनको ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन महाप्रबंधक सिविल रहे अशोक कुमार अरोडा का टावर टू में 6 फलोर पर दफतर अलॉट किया गया है। 

कौन है पीसीएस विशु राजा 
उन्होने इस दफतर में बैठकर अपना काम काज शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि पीसीएस अधिकारी विशु राजा को यूपी के तेज तरार अधिकारियों में जाना जाता है। उनमें तुरंत फैसला लेने की महारत हासिल है। उन्होंने पीसीएस अधिकारी बनने से पहले इंजिनिरिंग की पढ़ाई की है। पीसीएस अधिकारी विशु राजा के महाप्रबंधक सिविल का चार्ज दिए जाने से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में चल रहे विकास कार्याे में तेजी आएगी। आशा है कि ऐसे बेहतरीन पीसीएस अधिकारी के आने से इंडस्टी समेत अन्य तमाम विकास कार्य गति पकड़ेंगे। काफी लंबे समय से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में महाप्रबंधक सिविल का पद खाली पड़ा था। जिसके चलते अथॉरिटी में सिविल के कामों की गति धीमी चल रही थी। 

पूर्व महाप्रबंधक का कानपुर में तबादला 
महाप्रबंधक ए के अरोडा का तबादला कानपुर यूपीसीडा में होने के बाद से यह पद खाली पडा था। अब विशु राजा के महाप्रबंधक सिविल बनने पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में सिविल वर्क करने वाले कॉन्टेक्टरों में बेहद खुशी है। अब उनके विकास कार्यो से संबंधित फाइले टाइम से होगी ओर भुगतान भी समय से हो पाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.