कोरोना काल के बाद गौतमबुद्ध नगर के लोग हुए मालामाल, इतने दिनों में खरीदी 48 हजार कारें

खास खबर : कोरोना काल के बाद गौतमबुद्ध नगर के लोग हुए मालामाल, इतने दिनों में खरीदी 48 हजार कारें

कोरोना काल के बाद गौतमबुद्ध नगर के लोग हुए मालामाल, इतने दिनों में खरीदी 48 हजार कारें

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : कोरोना काल के बाद जिले की सड़कों पर नई कार की संख्या दोगुना से भी अधिक हो गई। वर्ष 2020 में 20,919 नई कार का पंजीकरण हुआ था। अब बीते साल यह संख्या 48 हजार से अधिक रही थी। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में 26,188 नई कार का पंजीकरण हुआ था। वर्ष 2020 में यह संख्या 20,919 थी। उसके बाद वर्ष 2021 में 27,448 और 2022 में 38,987 कार पंजीकृत हुई। वर्ष 2023 में 48,257 कार का पंजीकरण हुआ। 

जनवरी 2024 से अब तक खरीदी 10 हजार कारें
एआरटीओ प्रशासन डॉ.सियाराम वर्मा ने कहा कि कार के पंजीकरण में काफी तेजी आई है। जनवरी 2024 से लेकर अब तक करीब 10 हजार कार का पंजीकरण हो चुका है। इनमें निजी कार की संख्या अधिक है। व्यावसायिक कार के पंजीकरण में भी वृद्धि हुई, लेकिन यह निजी कार की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद बड़ी संख्या में लोग निजी वाहन में सफर करना पसंद करते हैं। व्यवसायिक वाहनों की ओर लोगों का रुझान कम है।

सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ी
परिवहन विभाग के अनुसार सीएनजी कार की बिक्री सबसे अधिक है। लोग पेट्रोल के साथ सीएनजी कार अधिक खरीद रहे हैं। इसके बाद बिक्री में हाइब्रिड कार आगे हैं। इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ी है लेकिन इसकी रफ्तार धीमे है। एआरटीओ प्रशासन डॉ.सियाराम वर्मा ने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। इसमें इलेक्ट्रिक कार और दोपहिया, दोनों तरह के वाहन शामिल है। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी भी दे रही है। चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ने के साथ ही इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में तेजी से वृद्धि होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.