दो बदमाश हुए लंगड़े, आरोपियों ने भाजपा नेता के दादा और चचेरे भाई को किया था घायल

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार : दो बदमाश हुए लंगड़े, आरोपियों ने भाजपा नेता के दादा और चचेरे भाई को किया था घायल

दो बदमाश हुए लंगड़े, आरोपियों ने भाजपा नेता के दादा और चचेरे भाई को किया था घायल

Tricity Today | पुलिस गिरफ्त में घायल आरोपी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में थाना रबूपुरा क्षेत्र के भोयरा गांव भाजपा नेता के दादा और चचेरे भाई को मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष द्वारा गोली मार दी गई थी। इस घटना की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार भयोरा गांव के पास मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल दोनाें आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस टीम पर की फायरिंग 
ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद रबूपुरा पुलिस ने कार सवार आरोपियों का पता लगाकर उन्हें सेक्टर-20 गौर यमुना सिटी में रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह साइड से टकरा गई। कार से उतरे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो सगे भाई आरोपी गौरव और सौरभ पैरों में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान अन्य दो आरोपियों विकेश और गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक काले रंग की ब्रेजा कार भी बरामद की है। साथ ही अपराधियों के पास से तीन अवैध पिस्तौल, दो खाली कारतूस और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह है पूरा मामला 
गौरतलब है कि 7 जुलाई को रबूपुरा थाना क्षेत्र में फुटपाथ को लेकर हुए विवाद में भीष्म पाल के प्रथम पक्ष और भाजपा नेता सुनील के द्वितीय पक्ष के बीच फायरिंग और मारपीट हुई थी। इसमें खड़े 14 वर्षीय बालक को पत्थर लगने से चोट आई थी। वहीं राम सिंह (70) भी घायल हो गए थे। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीष्म पाल, राजपाल और रिंकू नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.