गाजियाबाद के 2 लुटेरों को पुलिस ने किया लंगड़ा, एक पैर पर चलने को हुए मजबूर

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ : गाजियाबाद के 2 लुटेरों को पुलिस ने किया लंगड़ा, एक पैर पर चलने को हुए मजबूर

गाजियाबाद के 2 लुटेरों को पुलिस ने किया लंगड़ा, एक पैर पर चलने को हुए मजबूर

Tricity Today | मुठभेड़ में घायल आरोपी

Greater Noida News : शुक्रवार की दोपहर को पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को दबोचा है। यह मुठभेड़ राईस सिटी के पास हुई है। पुलिस की गोली में दोनों लुटेरे घायल हो गए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों लुटेरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में राह चलते राहगीरों से मोबाइल फोन छीनते थे। बताया जा रहा है कि दोनों झपटमारी और फोन स्‍नैचिंग करने वाले पव्‍वा गैंग के सदस्‍य हैं। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों की अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मारी गोली
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि बिसरख पुलिस ने थाना क्षेत्र के गौर सिटी-1 चौकी के पास पुश्‍ता रोड पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान एक बाइक पर दो लोगों को आता देख पुलिस ने रोकने का इशारा किया। बाइक सवार दोनों आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ने के लिए पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों लुटेरे को पैर में गोली मारी है। घायलों का उपचार अस्पताल में करवाया जा रहा है।

आरोपियों की पहचान
पुलिस ने आरोपियों की पहचान रितिक गुप्ता और प्रेम कुमार के रूप में की है। दोनों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, दो अवैध तमंचा, 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस दोनों घायलों से जल्द अन्य लूटपाट की घटनाओं को बारे में पूछताछ करेंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.