ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अपराधियों को मारी गोली, लूट की वारदात से मचाया हुआ था आतंक

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अपराधियों को मारी गोली, लूट की वारदात से मचाया हुआ था आतंक

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अपराधियों को मारी गोली, लूट की वारदात से मचाया हुआ था आतंक

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अपराधियों को मारी गोली

Greater Noida News : जिले के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। जिसके खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल, एक बाइक और अवैध हथियार को जब्त किया गया है। यह मुठभेड़ जिले के सेंट्रल नोएडा जोन में हुई है।

कैसे हुई मुठभेड़
पुलिस ने बताया कि ऐस सिटी गोल चक्कर के पास संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल को आते हुए देखा। पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया, लेकिन व्यक्ति ने रुकने के बजाय बाइक की स्पीड तेज कर दी और चौगानपुर की तरफ भागने लगा। आगे चलकर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर ली। 

आरोपी की पहचान
इस दौरान पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर गोली चलाना शुरु कर दिया। मजबूरी में पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश की पहचान रवि निवासी साकीपुर सूरजपुर के रूप में हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.