राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा में बोलीं- भारत को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने में यूपी की जनता और सरकार का अहम रोल

UP International Trade Show : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा में बोलीं- भारत को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने में यूपी की जनता और सरकार का अहम रोल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा में बोलीं- भारत को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने में यूपी की जनता और सरकार का अहम रोल

Tricity Today | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Greater Noida News : एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज हो गया है। देश-विदेश के लोगों को सर्वोत्तम उत्तर प्रदेश देखने का मौका मिलेगा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम के दौरान भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी ने उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश की जनता की तारीफ की है। उन्होंने मंच के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और जनता ने भारत को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने में अहम रोल निभाया है।

भारत पूरे विश्व में पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान कहा, "हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास और निवेश में वृद्धि के लिए काफी कदम उठाए हैं। व्यापार को बेहतर बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे आगे है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था काफी तेजी के साथ आगे और अच्छी हो रही है। इसलिए उत्तर प्रदेश को अर्थव्यवस्था का राज्य माना जाता है। आज के समय में भारत पूरे विश्व की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित है। 

नई पहचान में उत्तर प्रदेश का योगदान काफी महत्व है : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति आगे बोलीं, "उम्मीद है कि बहुत ही जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत विकसित होगा। पूरे विश्व में भारत को नई पहचान देने के लिए उत्तर प्रदेश का योगदान काफी महत्व है। उत्तर प्रदेश ने अपने अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बढ़ाने का संकल्प लिया है। भारत के पांच ट्रिलियन डॉलर बनने की व्यवस्था लक्ष्य में उत्तर प्रदेश की सरकार और यहां के लोग काफी महत्वपूर्ण हैं।"

"आज निर्यात बढ़कर 1.75 लाख हजार करोड़ रुपए पहुंचा"
महामहिम ने कहा, "उत्तर प्रदेश में एमएसएमई के लिए अच्छा सिस्टम विकसित किया जा रहा है। मुझे बताया गया है कि 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों के साथ उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि राज्य का निर्यात वर्ष 2017-18 में 88 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2022-23 में लगभग 1.75 लाख हजार करोड़ रुपए हो गया है। यह उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के मेहनत और लगन का परिणाम है।"

जो भी चुनौती आएगी, उसको खत्म किया जाएगा : द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा, "हाल ही में संपन्न हुए G20 समिट से पूरा विश्व प्रभावित है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में G20 के मुद्दों पर आयोजित किया गया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जरूर सफल होगा, इसमें कोई दोराय वाली बात नहीं है। विश्व की कुल जीडीपी का 85% और ट्रेड का 75% हिस्सा G20 देश में होता है। दिल्ली में हुए G20 Summit में फैसला लिया गया है कि एमएसएमई को इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचाया जाएगा। जो भी चुनौती आएगी, उसको खत्म किया जाएगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.