महाशिवरात्रि पर सिटी पार्क में होगा ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज, तीन दिन तक महकेंगे ग्रेटर नोएडा

अच्छी खबर : महाशिवरात्रि पर सिटी पार्क में होगा ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज, तीन दिन तक महकेंगे ग्रेटर नोएडा

महाशिवरात्रि पर सिटी पार्क में होगा ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज, तीन दिन तक महकेंगे ग्रेटर नोएडा

Tricity Today | महाशिवरात्रि पर सिटी पार्क में होगा ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज आगामी 08 मार्च को सम्राट मिहिर भोज पार्क में होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि प्राधिकरण सिटी पार्क में फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के सहयोग से इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के निवासियों को इस बसंती मौसम में फूलों की तमाम प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इस डहेलिया को थीम पुष्प बनाया गया है।

क्या-क्या होगा खास
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित होने जा रहे पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की खेेती, विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्केपिंग, गमलों एवं स्पाॅट गार्डन की सजावट आदि देखने को मिलेगी। तीनों दिन तक लाइव गीत-संगीत और नृत्य-कला के कार्यक्रम होंगे।

10 मार्च को लगेगा पुष्पोत्सव 2024
पुष्प प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। स्कूली छात्रों और आम नागरिकों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी। ’पुष्पोत्सव 2024’ के अंतिम दिन 10 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.