जगदीप धनखड़ मामले में भाजपाई गुस्सा, कहा- कांग्रेसियों होश में आओ और माफी मांगो

ग्रेटर नोएडा में फूंका राहुल गांधी का पुतला : जगदीप धनखड़ मामले में भाजपाई गुस्सा, कहा- कांग्रेसियों होश में आओ और माफी मांगो

जगदीप धनखड़ मामले में भाजपाई गुस्सा, कहा- कांग्रेसियों होश में आओ और माफी मांगो

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Greater Noida News : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मामले में कांग्रेस के खिलाफ लोगों के भीतर रोष व्याप्त हो रहा है। पूरे देश में भाजपा नेताओं के द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर भाजपा ने जिला मुख्यालय (कलक्ट्रेट) पर प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा, "देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की शर्मनाक हरकत की। जिसके कारण आज पूरे देश में आक्रोश है। भाजपा ने हमेशा पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ी है और आगे भी हमेशा ऐसे ही लड़ती रहेगी।

"कांग्रेस वालों को शर्म आनी चाहिए"
भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने बताया कि महामहिम जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने उनका अपमान किया। इसके साथ भारत के किसानों के प्रतिनिधि और जाट समाज का भी अपमान है, विपक्ष की गिरावट का यह स्तर है। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और बहुत ही शर्मनाक कृत्य है। महामहिम उपराष्ट्रपति का अपमान, देश के गौरव और गरिमा का अपमान है। मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने वाले राहुल गांधी को देश की युवा तरुणाई और जनता आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जड़मूल से समाप्त कर जवाब देगी।

इन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस के खिलाफ इस प्रदर्शन में भाजपा उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अनिला सिंह, योगेश चौधरी, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, इंदरजीत टाइगर, पवन नागर, सतेन्द्र नागर, विकास चौधरी, गुरुदेव भाटी, रवि भदौरिया, मनोज भाटी, महेश शर्मा, इन्दर नागर, कपिल गुर्जर, दिनेश भाटी, कर्मवीर आर्य, डॉ.चंद्रपाल, सुरेन्द्र भाटी, अमित पंडित, सतपाल शर्मा, रजनी तोमर, अनुराग शर्मा, चेतन वशिष्ठ, अमित मुखिया, संजीव शर्मा, जीवन भाटी, गौरव पटेल, अमित भाटी, बालेश्वर नागर, शक्ति सिंह, सचिन वर्मा, जोनी चौहान, केडी गुर्जर, प्रवीण सैन, अभिनव दुबे और सुनील खारी समेत काफी भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.