रक्षामंत्री बोले- सबसे बड़े भ्रष्टाचार वाला नोएडा बना बिजनेस का सेंटर, अखिलेश यादव की बीवी को भी लपेटा

ग्रेटर नोएडा में राजनाथ सिंह : रक्षामंत्री बोले- सबसे बड़े भ्रष्टाचार वाला नोएडा बना बिजनेस का सेंटर, अखिलेश यादव की बीवी को भी लपेटा

रक्षामंत्री बोले- सबसे बड़े भ्रष्टाचार वाला नोएडा बना बिजनेस का सेंटर, अखिलेश यादव की बीवी को भी लपेटा

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में राजनाथ सिंह

Greater Noida News : रक्षामंत्री मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद डॉ.महेश शर्मा के समर्थन में दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की गणना कभी गरीब राज्यों में होती थी, लेकिन डबल इंजन की सरकार में करिश्मा हुआ। कुछ वर्षों में यूपी विश्व स्तर पर पहुंच गया। रक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा के कहने और करने में अंतर नहीं है। घोषणा पत्र उठाकर देख लो सभी वायदे पूरे किए गए। धारा-370 को समाप्त किया गया। अयोध्या में भव्य मंदिर बना प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। तीन तलाक की व्यवस्था को समाप्त किया गया। ये सब मोदी सरकार में ही संभव था।

आपराधियों और भ्रष्टाचारियों की कमर तोड़ी
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "कभी भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा केंद्र रहा नोएडा अब बिजनेस का बड़ा सेंटर बन गया है। डबल इंजन की सरकार आपराधियों और भ्रष्टाचारियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है, जिससे निवेश का माहौल बना है। औद्योगिक विकास में गति आई है।"

विरोधी पार्टियां देश के लिए खतरा
राजनाथ सिंह ने कहा, "गुजरात के सूरत में भाजपा के एक प्रत्याशी के निर्विरोध जीतने पर विरोधी पार्टियां कह रही हैं कि यह देश के लिए खतरा है, लेकिन जब डिंपल यादव जीती थीं तो खतरा महसूस नहीं हुआ था। विपक्ष के नेता जनता की आंखों में धूल न झोंके। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में संपत्तियों का सर्वे कराने की बात कह रही है। कांग्रेस क्या करना चाहती है, यह स्पष्ट करे। देश की संपत्ति पर सबका अधिकार है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आलोचना करो, लेकिन अच्छी बात की सराहना करो।"

मैं आप सभी का कर्ज कभी नहीं चुका सकता : डॉ.महेश शर्मा
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा ने कहा, "आप सभी लोगों का मुझ पर कर्ज है। मास्टर के बेटे को आपने यहां तक पहुंचाया। मोदी सरकार में चार-चार मंत्रालयों में काम करने का अवसर मिला। मैं आप सभी का कर्ज कभी नहीं चुका सकता हूं। मुझे राजनीति में अहम जिम्मेदारी देने वाले मेरे अभिभावक राजनाथ सिंह आज मंच पर हैं, जिन्होंने मेरी राजनीति की शुरुआत कराई थी। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि मैं क्षेत्र का विकास कर आपके वोट रूपी कर्ज का मान रखूंगा और आपने जो सफेद चादर का सम्मान मुझे दिया है, उस पर कभी कोई दाग नहीं लगने दूंगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.