नोएडा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा, फाड़े कपड़े

अपराध रोकने में Noida Police Fail : नोएडा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा, फाड़े कपड़े

नोएडा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा, फाड़े कपड़े

Google Image | symbolic image

Noida News : नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट की गई। इतना ही आरोपियों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह है पूरा मामला 
सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणाम सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली किरण और उसके भाई रवि ने उसके साथ मारपीट की। इसके दौरान आरोपी रवि ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने महिला के गले सोने की चेन और कान की बाली भी छीन ली। पीड़िता के मुताबिक उसके पति मौके पर पहुंचे और दोनों के चंगुल से उसे बचाया। घटना के बाद आरोपी महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना चार दिन पहले की है। पीड़िता और आरोपियों के फ्लैट आमने-सामने हैं। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.