श्रीराम को ग्रामीणों ने किया याद, दिवाली जैसा सजा मंदिर

Greater Noida : श्रीराम को ग्रामीणों ने किया याद, दिवाली जैसा सजा मंदिर

श्रीराम को ग्रामीणों ने किया याद, दिवाली जैसा सजा मंदिर

Tricity Today | श्रीराम को ग्रामीणों ने किया याद

Greater Noida News : अयोध्या में रामलला मंदिर के उद्घाटन को 48 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन गौतमबुद्ध नगर में भगवा रंग उतरने का नाम नहीं ले रहा। लगातार जिले में भगवान राम के आगमन के सुनहरे अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। लोग भंडारे और रैली का आयोजन कर रहे हैं। इसी बीच ग्रेटर नोएडा के सेनी गांव में राम बारात का आयोजन किया गया। 

गांव वालों ने किया भव्य कार्यक्रम
आचार्य पंडित श्रवण शास्त्री ने सुभाष शर्मा समेत काफी लोगों के साथ मिलकर भगवान राम को याद किया। इस दौरान गांव में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। गांव वालों ने बहुत धूमधाम और हर्ष-उल्लास के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर चौधरी भरत सिंह नागर, देव गौरव शर्मा, जितेंद्र नागर, वीरेंद्र सिंह नागर, शिवांकित शर्मा, राजीव चपराना, जीते नागर, मनोज प्रधान, संजय चपराना, सुनील नागर, विक्रम कसाना, धर्मेंद्र नागर, सतीश नागर, सुन्दर नागर, राज नागर, शिवम शर्मा, कुलदीप भाटी, राजेश नागर, डॉ.मनोज फागना, सुरेंदर टाइगर और धूम सिंह गुरुजी आदि लोग शामिल हुए। 

नोएडा से अयोध्या के लिए चली बसें
आपको बता दें कि अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद भक्तों में उत्साह का माहौल है। राम भक्त अयोध्या में रामलाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अगर एनसीआर के रामभक्त अयोध्या जाना चाहते हैं तो उनके लिए भी अच्छा मौका है। नोएडा डिपो से सिर्फ 1081 रुपए में अयोध्या जा सकेंगे। सेक्टर-35 स्थित मोरना डिपो की तरफ से मंगलवार को तीन बसें चलाई गई हैं। पहली बास सुबह 9 बजे, दूसरी दोपहर 2 बजे और तीसरी बस शाम 6 बजे रवाना की गई। जानकारी के लिए आपको बता दें कि डिपो से पहले अयोध्या के लिए बसें नहीं थीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.