महागुन माइवुड्स सोसाइटी में होगी राम कथा, आस्था का केंद्रबिंदु बनेगा इलाका

Greater Noida West : महागुन माइवुड्स सोसाइटी में होगी राम कथा, आस्था का केंद्रबिंदु बनेगा इलाका

महागुन माइवुड्स सोसाइटी में होगी राम कथा, आस्था का केंद्रबिंदु बनेगा इलाका

Google Photo | महागुन माइवुड्स

Greater Noida West : शहर में स्थित महागुन माइवुड्स हाउसिंग सोसाइटी में श्रीराम सेवा समिति के द्वारा 'राम कथा' का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 19 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक सोसाइटी परिसर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान व्यास के रूप में पंडित गौरांगी गौरी कथा सुनाएंगे। 

आस्था का केंद्रबिंदु बनेगी सोसाइटी
सोसाइटी के निवासी अनिल वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति के साथ जो आस्था के केंद्र बिंदु बनाने के लिए किया जा रहा है। भगवान पुरुषोत्तम राम के उच्च जीवन का आदर्श सभी को प्राप्त हो सके, इसके लिए राम कथा का आयोजन हो रहा है। राम कथा से पहले महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। 

लगातार 7 दिन तक कार्यक्रम होंगे
उन्होंने बताया कि इस दौरान शिव-पार्वती विवाह, श्रीराम जन्मोत्सव, रामलीला, राम-सीता विवाह उत्सव, केवट प्रसंग, सीता हरण, युद्ध प्रसंग और राम का अयोध्या आगमन जैसे कार्यक्रम करवाए जाएंगे। लगातार 7 दिन तक कार्यक्रम होंगे। अंत में 28 अप्रैल 2024 को हवन होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.