हबीबपुर में राष्ट्रसंत मैथिलीशरण सुनाएंगे रामकथा

GREATER NOIDA : हबीबपुर में राष्ट्रसंत मैथिलीशरण सुनाएंगे रामकथा

हबीबपुर में राष्ट्रसंत मैथिलीशरण सुनाएंगे रामकथा

Tricity Today | राष्ट्रसंत मैथिलीशरण

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में 'श्रीराम चरित मानस कथा ज्ञान यज्ञ' का सप्त दिवसीय अनुष्ठान होगा। यह आयोजन 23 सितंबर से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान युग तुलसी पंडित रामकिंकर उपाध्याय के पट्टशिष्य और श्री रामकिंकर विचार मिशन के अध्यक्ष राष्ट्रसंत मैथिलीशरण जी रामकथा के विविध प्रसंगों की सारगर्भित व्याख्या प्रस्तुत करेंगे।

आयोजकों ने आयोजन के बारे में बताया कि प्रवचन कार्यक्रम 23 सितंबर से दो अक्टूबर तक होगा। प्रतिदिन नित्य संध्या छह से आठ बजे तक चलेगी। प्रवचन हबीबपुर गांव में स्तिथ मैनेजर केशराम हवेली में होगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में रामकथा रसिकों की सुविधा के परिप्रेक्ष्य में व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.