चीनी जासूस के रिश्तेदार ने भारतीय युवती के साथ किया था बड़ा कांड, पुलिस कर्मियों पर पैसा लेकर मामला दबाने का आरोप

ग्रेटर नोएडा में चीनी स्लीपर सेल का अड्डा : चीनी जासूस के रिश्तेदार ने भारतीय युवती के साथ किया था बड़ा कांड, पुलिस कर्मियों पर पैसा लेकर मामला दबाने का आरोप

चीनी जासूस के रिश्तेदार ने भारतीय युवती के साथ किया था बड़ा कांड, पुलिस कर्मियों पर पैसा लेकर मामला दबाने का आरोप

Tricity Today | Chinese Guest House

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में चल रहे चीनी स्लीपर सेल के अड्डे के मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। चीनी जासूस सु फाइ का रिश्तेदार ली शुलुन भी भारत आया था। यहां पर उसने एक भारतीय युवती के साथ यौन शोषण किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस की एक स्पेशल यूनिट ने की थी। उसके बावजूद भी पुलिस ने सु फाइ के रिश्तेदार ली शुलुन को उसके देश चीन जाने दिया। इस मामले में पुलिस के दो कर्मियों पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने पैसा लेकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया है। यह आरोप पीड़ित भारतीय महिला ने लगाए है।

दो पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप
इस मामले में भारतीय युवती और पीड़ित ने मीडिया को पूरी जानकारी दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि चीनी जासूस सु फाइ का रिश्तेदार भारत में आया था, जिसका नाम ली शुलुन है। वह काफी समय तक बिना वीजा के भारत में रहा था। इस दौरान उसने एक फैक्ट्री में नौकरी भी की थी। तभी चीनी नागरिक ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी चीनी नागरिक के चीन भागने से पहले जुलाई में पुलिस टीम से की थी, लेकिन इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया। जब चीनी नागरिक दिसंबर के महीने में वापस अपने देश चीन चला गया तो इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के दो कर्मचारियों की मदद से चीनी आरोपी अपने देश भागा है।

पीड़िता ने बताई आपबीती
पीड़िता ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जिस कंपनी में वह कर्मचारी के रूप में कार्य कर रही थी। उस कंपनी में चीनी नागरिक ली शुलुन अधिकारी के पद पर तैनात था। एक दिन चीनी नागरिक ने जरूरी दस्तावेज अपने फ्लैट पर मंगवाए। जब वह दस्तावेज को लेकर फ्लैट में पहुंची तो चीनी नागरिक ने उसके साथ यौन शोषण किया।

क्या है पूरा मामला
भारत-नेपाल बॉर्डर पर सीमा सशत्र बल ने दो चीनी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था। इनसे हुई पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आईं थी। दोनों चाइनीज घुसपैठिए ग्रेटर नोएडा में करीब 15 दिन तक रहकर गए थे और नेपाल बॉर्डर से वापस भाग रहे थे, तभी सीमा सशस्त्र बल ने गिरफ्तार किया। दोनों चीन से थाईलैंड होते हुए काठमांडू के रास्ते भारत आए थे। दोनों ने बताया कि नोएडा में अपने दोस्त के पास 15 दिनों तक रहे थे। यह जानकारी मिलने के बाद नोएडा पुलिस और इंटेलिजेंस ने आनन-फानन में उन लोगों का पता लगाया, जिनके पास दोनों चीनी घुसपैठ के 15 दिनों तक रहे। इसी सिलसिले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गुरुग्राम से दो गिरफ्तारी की। जिसमें एक चीनी नागरिक सु फाइ और दूसरी उसकी प्रेमिका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.