नोएडा अपैरल पार्क में 37 औद्योगिक इकाइयों का रास्ता साफ, योगी आदित्यनाथ के इस प्रोजेक्ट में 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

खुशखबरी : नोएडा अपैरल पार्क में 37 औद्योगिक इकाइयों का रास्ता साफ, योगी आदित्यनाथ के इस प्रोजेक्ट में 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

नोएडा अपैरल पार्क में 37 औद्योगिक इकाइयों का रास्ता साफ, योगी आदित्यनाथ के इस प्रोजेक्ट में 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Tricity Today | CM Yogi Adityanath

Greater Noida : यमुना प्राधिकरण के अपैरल पार्क में 37 औद्योगिक इकाइयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्राधिकरण ने इन भूखंडों का लीज प्लान जारी कर दिया। अगले दो महीने में रजिस्ट्री के बाद उनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे यहां 3 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

29 भूखंडों का प्लीज प्लान तैयार हुआ
यमुना प्राधिकरण सेक्टर 29 में अपैरल पार्क विकसित कर रहा है। इसमें करीब 100 भूखंड आवंटित किए गए हैं। यमुना प्राधिकरण ने मंगलवार को 29 भूखंडों का लीज प्लान जारी कर दिया। इसके पहले 8 भूखंडों का लीज प्लान जारी किया जा चुका है। अब आवंटी इन भूखंडों की रजिस्ट्री करा सकेंगे। रजिस्ट्री के बाद जैसे ही प्राधिकरण कब्जा देगा, वहां पर औद्योगिक इकाइयों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बहुत संभव है कि अगले 2 महीनों में यहां औद्योगिक इकाइयों का निर्माण शुरू हो जाए। यमुना प्राधिकरण में सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के चेयरमैन ललित ठकराल को लीज प्लान का पत्र सौंप दिया।

70 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा रोजगार
अपैरल पार्क में 4,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का अनुमान है। यहां पर 5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। शुरुआत में करीब 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें 70 प्रतिशत महिलाएं होंगी। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। परिवार की भी आर्थिक स्थिति सुधार करने में सहयोग करेंगी।

महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के चेयरमैन ललित ठकराल के मुताबिक, आसपास के गांव की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वह अपैरल पार्क में नौकरी कर सकें। इसके अलावा महिलाओं को कार्यस्थल तक लाने और छोड़ने के लिए बसों का इंतजाम किया जाएगा। ताकि उन्हें आने-जाने में दिक्कत ना हो।

सीईओ डॉ.अरूणवीर का बयान
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुण सिंह ने बताया कि अपैरल पार्क के 37 भूखड़ों का लीज प्लान जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्री होने के बाद आवंटियों को कब्जा दे दिया जाएगा। अपैरल पार्क में सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है। स्ट्रीट टाइट लगाने का काम भी जल्द शुरू होगा। सेक्टर के सारे विकास कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.