रोटरी क्लब ने किया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 40 लोगों ने किया खून दान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : रोटरी क्लब ने किया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 40 लोगों ने किया खून दान

रोटरी क्लब ने किया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 40 लोगों ने किया खून दान

Tricity Today | ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हवेलिया वैलेनोवा पार्क रोटरी क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 40 लोगों ने 40 यूनिट ब्लड डोनेट किया है। वैसे 41 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन इनमें से केवल 40 लोगों ने ही ब्लड डोनेट किया है। एक व्यक्ति में हिमोग्लोबिन की कमी पाई गई। जिसकी वजह से उससे ब्लड नहीं लिया गया। 

ब्लड डोनेट कर होता है गर्व महसूस
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मिलकर अधिकतर सोसाइटी और सेक्टरों में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन करवाते हैं। काफी बार ऐसा भी हुआ है कि डोनेट किया गया ब्लड सेना में गया है। आज ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किया गया। जिसमें काफी लोगों ने भाग लिया। 

48 घंटे में पूरा हो जाता है खून
क्लब के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि ब्लड डोनेट करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। ब्लड डोनेट करने के बाद 24 से 48 घंटे में भीतर स्वस्थ इंसान का ब्लड पूरा हो जाता है। ब्लड देने के बाद व्यक्ति को काफी गर्व महसूस होता है। क्योंकि उसके खून से किसी की जान बच जाती है। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिनों के भीतर उनकी टीम द्वारा यह कार्यक्रम शहर में किसी एक स्थान पर किया जाता है। इस मौके पर परविंदर चौहान, पीयूष शर्मा, अश्वनी कुमार और संजीव चौधरी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.