नए नेतृत्व का उदय, 184 निवासियों ने किया वोट 

ग्रेटर नोएडा में आरडब्ल्यूए चुनाव : नए नेतृत्व का उदय, 184 निवासियों ने किया वोट 

नए नेतृत्व का उदय, 184 निवासियों ने किया वोट 

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में आरडब्ल्यूए चुनाव

Greater Noida News : रविवार को ग्रेटर नोएडा में फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के संरक्षक रणजीत प्रधान की देखरेख में आरडब्ल्यूए HIG सोसायटी सेक्टर ओमिक्रॉन 1 का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में सोसाइटी के कुल 221 मतदाताओं में से 184 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लोकतंत्र में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है।

इन्होंने जीत हांसिल की 
चुनाव परिणामों ने कई रोमांचक मुकाबले देखे। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में शशि शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र सिसोदिया को 43 मतों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा देवी ने इंद्रा देवी को 38 मतों से हराया। सचिव पद के लिए अरविंद पांडे ने हरवीर सिंह को 47 मतों से पछाड़ा, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मोहित रायजादा ने दिनेश कुमार शर्मा को 36 मतों के अंतर से पराजित किया।

दस पदों के लिए हुआ चुनाव
सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव में तेजसिंह विधूड़ी, राजेश शर्मा, दिवेजंद्र नाथ, रुचि गौड़, अतुल ठाकुर और मानू लखोटिया विजयी घोषित किए गए। कुल मिलाकर, दस पदों के लिए यह चुनाव आयोजित किया गया था। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव दीपक कुमार भाटी, धर्मवीर मावी, बीरेश बेशला, सुमन शर्मा, रामन राजू और सुशील शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति ने चुनाव प्रक्रिया की गरिमा और महत्व को और बढ़ाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.