ग्रेटर नोएडा की इस सोसायटी में फहराया सबसे ऊंचा झंडा, लोगों में सेल्फी लेने की मची होड़

Republic Day 2024 : ग्रेटर नोएडा की इस सोसायटी में फहराया सबसे ऊंचा झंडा, लोगों में सेल्फी लेने की मची होड़

ग्रेटर नोएडा की इस सोसायटी में फहराया सबसे ऊंचा झंडा, लोगों में सेल्फी लेने की मची होड़

Tricity Today | साया ग्रुप के सीएमडी विकास भसीन ने झंडा फहराया।

Greater Noida News : साया साउथ एक्स मॉल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। साया ग्रुप के सीएमडी विकास भसीन ने झंडा फहराया। यह झंडा ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा झंडा है, जिसकी ऊंचाई 30 मीटर है। वहीं, चौड़ाई 30 फीट और लंबाई 20 फीट है। लोगों ने पारंपरिक पुरानी दिल्ली के व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान पौधरोपण किया गया और 100 पौधे लगाए गए। विकास भसीन ने कहा कि है पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि आज हम अपना गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गौर सिटी मॉल में भी लोगों ने गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया। यहां पर लोग तिरंगे के सामने सेल्फी लेते नजर आए।

इन सोसाइटी में भी किया गया झंडारोहण
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई हाउसिंग सोसाइटी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में सीनियर सिटीजंस ने झंडा रोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति गीत गए और नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान डिफेंस वॉरियर्स ने सोसाइटी में परेड की। उधर, एसकेए दिव्या टॉवर्स, मेट्रो विले और एसकेए ग्रीन आर्क सोसाइटी में भी झंडारोहण किया गया साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.