UP ATS की पूछताछ के बाद सीमा हैदर की तबियत खराब, रबूपुरा में चढ़ रही ग्लूकोज

ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला : UP ATS की पूछताछ के बाद सीमा हैदर की तबियत खराब, रबूपुरा में चढ़ रही ग्लूकोज

UP ATS की पूछताछ के बाद सीमा हैदर की तबियत खराब, रबूपुरा में चढ़ रही ग्लूकोज

Tricity Today | सीमा हैदर की तबियत खराब

Greater Noida : नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की तबीयत खराब हो गई है। उसका इलाज घर पर डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। इस समय सीमा हैदर को ग्लूकोज चढ़ रही है। यूपी एटीएस और खुफिया एजेंसी की पूछताछ के बाद सीमा हैदर की तबीयत खराब हो गई है। उसको ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही है। जिसकी वजह से डॉक्टर उसको ग्लूकोज चढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शनिवार को उसने किसी भी व्यक्ति से मिलने के लिए मना कर दिया है। हालांकि, सीमा हैदर के घर के बाहर भारी संख्या में भीड़ खड़ी हुई है।

शुक्रवार की दोपहर से तबियत खराब
मिली जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर की तबीयत शुक्रवार की दोपहर खराब हुई। जिसके बाद उसने डॉक्टर की निगरानी में अपना इलाज शुरू करवाया। आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर, उसके भारतीय पति सचिन और ससुर नेत्रपाल से कई दिनों तक यूपी एटीएस टीम ने पूछताछ की थी। कई दिनों तक तीनों से पूछताछ एटीएस के अलावा केंद्रीय एजेंसियों ने भी की है। सीमा हैदर के खिलाफ कुछ अहम सबूत एटीएस को हाथ लगे हैं, जिसके बारे में ही पूछताछ की गई।

 कनेक्शन आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है?
सीमा हैदर के मामले में उत्तर प्रदेश के लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार और विदेश मंत्रालय से बातचीत की गई। पूछा गया कि क्या सीमा हैदर का कनेक्शन आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है? इस पर दोनों अधिकारियों ने जवाब देते हुए कहा, "अभी कहना जल्दबाजी होगा। इस मामले में जांच की जा रही है  पूरा मामला संज्ञान में है।"

7 जुलाई 2023 को जमानत मिली थी
सीमा हैदर और सचिन को जेवर सिविल कोर्ट ने बीते 7 जुलाई 2023 को जमानत दी थी। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि किसी भी हालत में सचिन और सीमा हैदर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकते। किसी शर्त पर दोनों को जमानत दी गई थी। साथ ही कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि जब भी पुलिस या खुफिया एजेंसी पूछताछ के लिए बुलाएगी तो सीमा को आना पड़ेगा। इसी शर्त पर दोनों को जमानत मिली है।

सीमा हैदर की कहानी में कब और क्या हुआ
आपको बता दें कि डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 3 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया। उसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा हैदर, उसके आशिक सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि सीमा हैदर किसी भी शर्त पर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकती है। इसी शर्त के साथ उसको जमानत मिली।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.