नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ, 15 दिनों तक घर-घर जाएंगे भाजपा नेता

Greater Noida : नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ, 15 दिनों तक घर-घर जाएंगे भाजपा नेता

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ, 15 दिनों तक घर-घर जाएंगे भाजपा नेता

Tricity Today | नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

Greater Noida News : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गौतमबुद्ध नगर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की है। आज 17 सितंबर 2023 से लेकर आगामी 2 अक्टूबर 2023 तक जिले में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम होगा। गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने प्रेस वार्ता करते हुए सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, बिजेंद्र ब्लॉक प्रमुख, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, कपिल गुर्जर और विजय रावल समेत काफी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा
इस दौरान सांसद महेश शर्मा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। जिन्होंने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 पहुंचना भारत की एक बड़ी कामयाबी है। उन्होंने पूरे भारत का मान सम्मान G20 के माध्यम से पूरे विश्व में फैलाया है। देश एक अखंड भारत बनाने के लिए धारा 370 हटाई गई। इसके अलावा ना जाने कितने कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए हैं। 

15 दिनों तक होंगे ये कार्यक्रम
मयंक गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा 15 दिन सेवा पखवाडा के रूप मना रही है। इन 15 दिनों तक गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे देश में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। लोगों को फ्री में स्वास्थ्य जांच करवाने का मौका मिलेगा। जन चेतना बाइक रैली निकाली जाएगी। आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में घर-घर जाकर बताया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लोगों के सामने पेश किया जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना पीएम मोदी ने किया पूरा
तेजपाल नागर ने इस दौरान कहा कि हम विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हैं। धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत के लिए जो सपना देखा था, उसको भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। ऐसे महान व्यक्ति को वह जन्मदिन की बधाई देते हैं और भगवान से आशा कहते हैं कि उनकी आयु लंबी हो। 

भाजपा नेता और कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा मनाएंगे
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। इन 15 दिनों तक जिले में बूथ स्तर से कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा मनाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.