दुर्गा पूजा को लेकर शारदीय सांस्कृतिक समिति की बैठक, भक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी

Greater Noida : दुर्गा पूजा को लेकर शारदीय सांस्कृतिक समिति की बैठक, भक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी

 दुर्गा पूजा को लेकर शारदीय सांस्कृतिक समिति की बैठक, भक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी

Tricity Today | दुर्गा पूजा को लेकर शारदीय सांस्कृतिक समिति की बैठक

Greater Noida News : शहर के ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव की पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति के महासचिव मनिन्द्र मंडल ने की है। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा 
इस बैठक में मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल प्रांगण में मेले की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा भक्तों को कोई कष्ट या परेशानी ना हो, इस पर भी चर्चा की गई। बैठक में पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन पर चर्चा हुई। समिति मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बना रही है। समिति के सदस्य कल्याण पाठक ने "ट्राईसिटी टुडे" से बात करते हुए बताया कि बेहतर प्रबंधन के लिए पूजा मंडप में वालंटियर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पूजा मंडप निगरानी के लिए क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे।

कालीबाड़ी दुर्गा पूजा पोस्टर का अनावरण
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी दुर्गा पूजा पोस्टर का अनावरण किया गया। समिति के सदस्य पिनाकी कंसाबनिक ने बताया कि हमें कॉरपोरेट्स और प्रायोजकों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यह निश्चित रूप से बहुत उत्साहजनक है और हम अभूतपूर्व पूजा व्यवस्था आयोजित करने के लिए तैयार हैं। टीम के सभी सदस्य इस दुर्गा पूजा को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की अनुमति मिली
आयोजन समिति के सदस्य राजू पॉल ने कहा कि समिति को स्थानीय प्रशासन से दुर्गा पूजा आयोजित करने के लिए आवश्यक अनुमति मिल गई है। कार्यकारी समिति के सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन और ग्रेटर नोएडा के निवासियों को धन्यवाद दिया। समिति को उम्मीद है कि इस साल के दुर्गोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.