सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर हैं 8.76 करोड़ रुपये के मालिक, एक मुकदमा भी दर्ज

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 : सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर हैं 8.76 करोड़ रुपये के मालिक, एक मुकदमा भी दर्ज

सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर हैं 8.76 करोड़ रुपये के मालिक, एक मुकदमा भी दर्ज

Tricity Today | महेंद्र सिंह नागर

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को सपा प्रत्याशी डा. महेंद्र सिंह नागर ने नामांकन किया है। इस दौरान उन्होंने एक हलफनामा भी दाखिल किया है ,जिसमे अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। उनकी कुल संपत्ति 8 करोड़ 76 लाख 73 हजार 194 रुपये है। साथ ही एक मुकदमे का भी जिक्र किया गया है। 

अब जानिए डा. महेंद्र सिंह नागर की संपत्ति का ब्यौरा
सपा प्रत्याशी डा. महेंद्र सिंह नागर ग्रेटर नोएडा के दादरी विधानसभा के गांव मिलक लच्छी में रहते हैं। वह पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं और खुद का निजी व्यवसाय है। सपा प्रत्याशी कुल अचल संपत्ति की बात करें तो वह 3,81, 21,550 रुपये है और कृषि और दूसरी जमीन जायदाद यानी चल संपत्ति 2,53,50000 रुपये है। वहीं इनकी पत्नी पुष्पा नागर की अचल संपत्ति 63,01,644 रुपये है। इनकी चल संपत्ति 1,79,00000 रुपये है। इस तरह दोनों पति-पत्नी की कुल सपंत्ति का 8 करोड़ 76 लाख 73 हजार 194 रुपये है।    

एक मुकदमा भी है दर्ज 
सपा प्रत्याशी डा. महेंद्र सिंह नागर पर एक मुकदमा भी दर्ज है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 5 के सहायक प्रबंधक रियाजुद्दीन ने इन पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सपा प्रत्याशी ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अपने गांव मिलक लच्छी में चुनाव प्रचार सामग्री को दिवारों पर चमकाया था। जिसके बाद दादरी थाने में सहायक प्रबंधक रियाजुद्दीन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। 

सपा प्रत्याशी हैं एमबीबीएस 
सपा प्रत्याशी डा. महेंद्र सिंह नागर एमएमबीएस डॉक्टर हैं। उन्होंने 1982 में मेरठ यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया था। इसके बाद 1986 में मेरठ यूनिवर्सिटी से डीसीएच किया था। इस दौरान उन्होंने अपना डॉक्टरी पेशा शुरू किया, जो अभी तक जारी है। इसके साथ ही वह निजी व्यवसाय भी करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.