सुरेंद्र सिंह नागर ने पीएम मोदी का दिया धन्यवाद, कहा- आम आदमी को मिलेगा दोहरा फायदा

खास खबर : सुरेंद्र सिंह नागर ने पीएम मोदी का दिया धन्यवाद, कहा- आम आदमी को मिलेगा दोहरा फायदा

सुरेंद्र सिंह नागर ने पीएम मोदी का दिया धन्यवाद, कहा- आम आदमी को मिलेगा दोहरा फायदा

Tricity Today | पीएम नरेंद्र मोदी और सुरेंद्र सिंह नागर

Greater Noida : केंद्र सरकार ने बजट 2023 पेश कर दिया है। इसको लेकर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि आम जनता के लिए यह बजट फायदेमंद साबित होगा। लोगों की जरूरत का सामान सस्ता होगा और आय बढ़ेगी। सुरेंद्र सिंह नागर ने पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब सालाना 7 लाख रुपए तक आम आदमी को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। इससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा।

'यह बजट युवाओं और भविष्य का है'
सुरेंद्र सिंह नागर ने आगे कहा, "यह भविष्य का बजट है, जो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की दूरगामी सोच को दर्शाता है। आम आदमी को राहत देने वाला यह बजट डिजिटलाइजेशन, युवा पीढ़ी, पिछड़े वर्ग, महिलाओं और गरीब तबके पर केंद्रित है। नई टैक्स प्रणाली मध्यमवर्ग को बड़ी राहत देगी। लंबे अरसे से कामकाजी वर्ग टैक्स स्लैब बढ़ाने की मांग कर रहा था। जिसे वित्त मंत्री ने इस बजट में रात दे दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमारी सरकार का पूरा जोर है। यही वजह है कि वित्त मंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए बजट में 33% वृद्धि की है। इससे पूरे देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आम आदमी की जेब तक पैसा पहुंचेगा। सड़कें, एयरपोर्ट और पत्तन विकसित होंगे। जिससे देश का कारोबारी और औद्योगिक परिदृश्य बदलने में सहयोग मिलेगा।"

नागर ने अपने पिता के संघर्ष की कहानी पर लिखी किताब
सुरेंद्र सिंह नागर ने अपने पिता वेदराम सिंह नागर के जीवन संघर्ष पर एक किताब लिखी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह एक छोटे से किसान परिवार से आगे बढ़कर उनके पिता ने सामाजिक, राजनीतिक और व्यवसायिक जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। यह किताब बताती है कि व्यक्ति अपने पौरुष के आधार पर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सफलताएं हासिल कर सकता है। सुरेंद्र नागर अपने पिता को अपना जीवन आदर्श मानते हैं। नागर को सौम्य स्वभाव, ठहराव और टाइमिंग शॉट के लिए जाना जाता है। एक बार फिर राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। फिलहाल राज्यसभा के उपसभापति हैं। उन्होंने पिछले 6 वर्षों में राज्यसभा के लिए तीसरा चुनाव जीता है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

सुरेंद्र सिंह नागर का राजनीतिक सफरनामा
  1. 1998 : सुरेंद्र सिंह नागर ने संसदीय राजनीति की शुरुआत उत्तर प्रदेश विधान परिषद से की। वर्ष 1998 में वह स्थानीय निकाय सीट से चुनाव जीतकर एमएलसी बने।
  2. 2004 : साल 2004 में दोबारा इसी सीट से चुनाव जीता। विधान परिषद में 10 समितियों के सदस्य रहे। 
  3. 2009 : वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले गौतमबुद्ध नगर सीट सामान्य हो गई थी। सुरेंद्र नागर ने चुनाव लड़ा। उनके सामने डॉ.महेश शर्मा थे। सुरेंद्र नागर ने जीत हासिल की और लोकसभा पहुंच गए।
  4. 2016 : इसके बाद 2016 में राज्यसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। नागर जुलाई 2019 तक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रहे। समाजवादी पार्टी और राज्यसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया। 
  5. 2019 : भाजपा ने सुरेंद्र नागर के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उन्हीं को अपना उम्मीदवार बनाया। इस तरह सुरेंद्र नागर ने दूसरी बार राज्यसभा चुनाव जीता। 
  6. 2021 : भारतीय जनता पार्टी ने सुरेंद्र सिंह नागर पर भरोसा जाहिर किया और उन्हें राज्यसभा का उपसभापति नियुक्त किया गया।
  7. 2022 : राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जून 2022 में सुरेंद्र सिंह नागर को उत्तर प्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया। पिछले 6 वर्षों में उन्होंने राज्यसभा के लिए 3 चुनाव लड़े हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.