Tricity Today | पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुरेंद्र सिंह नागर ने की भोलेनाथ की पूजा
Greater Noida News : रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने नवादा गांव में भगवान भोलेनाथ की पूजा की। नवादा गांव में पहुंचकर प्राचीन मंदिर में भोलेनाथ की शिवलिंग पर सुरेंद्र सिंह नागर ने जल चढ़ाया और फिर पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु होने की कामना की।
मौके पर भाजपा के ये नेता मौजूद रहे
सुरेंद्र सिंह नागर के साथ दादरी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित, अमित मुखिया, अमित भाटी, कपिल भाटी, अविनाश चौहान और संदीप गोयल आदि लोग मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूजा अर्चना करके दीर्घायु होने की कामना की है।
पीएम के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ग्रेटर नोएडा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत ग्रेटर नोएडा में 17 सितंबर से हुई और 2 अक्टूबर तक चलेगा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने प्रेसवार्ता करते हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्लड डोनेट, फ्री में लोगों का स्वास्थ्य चेकअप, चेतना बाइक रैली और आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में बताया जाएगा।