100 साल बाद बन रहा सबसे अच्छा संयोग, सुहागिन महिलाएं ऐसे बढ़ाएं अपने पति की आयु

करवा चौथ 2023 : 100 साल बाद बन रहा सबसे अच्छा संयोग, सुहागिन महिलाएं ऐसे बढ़ाएं अपने पति की आयु

100 साल बाद बन रहा सबसे अच्छा संयोग, सुहागिन महिलाएं ऐसे बढ़ाएं अपने पति की आयु

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : कल यानी कि एक नवम्बर (बुधवार) को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ व्रत भगवान गणेश और करवा माता को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजा करती हैं। दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाएं चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही घर में समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ता है। 

"करक चतुर्थी" भी कहा जाता है
करवा चौथ के दिन को "करक चतुर्थी" के नाम से भी जाना जाता है। करवा या करक मिट्टी के पात्र को कहते हैं। जिससे चन्द्रमा को जल अर्पण, जो कि अर्घ कहलाता है, किया जाता है। पूजा के दौरान करवा बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे ब्राह्मण या किसी योग्य महिला को दान में भी दिया जाता है।

क्यों होती है चंद्रमा की पूजा 
चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। इससे पति की आयु भी लंबी होती है। करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं। करवा चौथ हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर बुधवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन कार्तिक संकष्टी चतुर्थी होती है। इस व्रत में भगवान शिव माता पार्वती और चंद्रमा का पूजन किया जाता है। इस बार करवा चौथ पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं।  पंचांग के अनुसार एक नवंबर करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही इस दिन चंद्रमा इस दिन शाम में 4 बजकर 22 मिनट तक अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। इस दिन दोपहर में 2 बजकर 19 मिनट से शिव योग भी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.