किसान और अथाॅरिटी के बीच विवाद ने प्रोजेक्ट को रोका, टंकी के भरोसे शहर वासी

गंगाजल की राह देख रहा ग्रेटर नोएडा वेस्ट : किसान और अथाॅरिटी के बीच विवाद ने प्रोजेक्ट को रोका, टंकी के भरोसे शहर वासी

किसान और अथाॅरिटी के बीच विवाद ने प्रोजेक्ट को रोका, टंकी के भरोसे शहर वासी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा शहर के लाखों लोग चार महीने से गंगाजल की सप्लाई का इंतजार कर रहे है। चार महीनें पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के कमलों से ग्रेटर नोएडा शहर में गंगाजल सप्लाई के लिए अथाॅरिटी अधिकारियों ने लोकापर्ण कराया था। चार महीनें में केवल तीन सेक्टर अल्फा-1, 2 और ईटा सेक्टर के लोगों के घरों तक ही गंगाजल पहुंचा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए तो गंगाजल अभी दूर की बात है।

कोर्ट केस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया में गंगाजल पहुंचाने वाली पानी की पाइप लाइन बिछाने में किसानों ने बाधा डाल रखी है। जिस जगह से होकर गंगाजल की पाइप लाइन ग्रेटर नेाएडा वेस्ट एरिया में पहुंचाई जाएगी। उस एरिया में जगह-जगह किसान और अथाॅरिटी के बीच कोर्ट केस चल रहे है। जब तक किसान और अथाॅरिटी के बीच चल रहे कोर्ट केस का समाधान नहीं जाता तब तक शायद ही गंगाजल ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया तक पहुंच सके।

गंगाजल की सप्लाई
ग्रेटर नोएडा शहर में एक अनुमान के मुताबिक, फिलहाल करीब दस लाख की संख्या में लोग निवास कर रहे है। इन लोगों को पीने का पानी घरों तक पहुंचाने के लिए अथाॅरिटी जमीन से पानी निकाल कर टंकी के द्वारा सप्लाई करती आ रही है। ग्राउड वाटर लेबल बना रहे इसे रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी ने साल 2005 में गाजियाबाद के देहरा से 85 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई करने की योजना बनाई थी। करीब 23 किलोमीटर लंबी गंगाजल लाइन पल्ला गांव तक बिछाई गई है। पल्ला गांव में वाटर टीटमेंट प्लाॅट बनाया गया है।

84 करोड़ 813 लाख रुपए खर्च
इसके बाद ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी दफ्तर के पास रिर्जव वायर बनाया गया है। इस तरह शहर में 19 रिर्जव वायर बनाए गए है। एक नवंबर 2022 को ग्रेटर नेाएडा अथाॅरिटी ने यूपी के सीएम येागी आदित्यनाथ से गंगाजल सप्लाई करने के लिए लोकापर्ण कराया था। गंगाजल प्राॅजेक्ट पर करीब 84 करोड़ 813 लाख रुपए खर्च हो चुके है। अभी तक तीन सेक्टर अल्फा-1, 2 और ईटा सेक्टर में गंगाजल सप्लाई किया जा रहा है। इसके अलावा बाकी सेक्टरों में लाइनों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। डेल्टा- मंदिर के पास मेजर लिकेज हो रही है। यूजीआर और टेकों की सफाई हो गई है। अगले सप्ताह से गामा-बीटा-2 समेत अन्य कई सेक्टर और सोसायटी में गंगाजल की सप्लाई पहुंचना शुरू हो जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.