यह 24 गांव होंगे स्मार्ट विलेज में तब्दील, यमुना अथॉरिटी करेगी 52 करोड़ रुपए खर्च

ग्रेटर नोएडा से अच्छी खबर : यह 24 गांव होंगे स्मार्ट विलेज में तब्दील, यमुना अथॉरिटी करेगी 52 करोड़ रुपए खर्च

यह 24 गांव होंगे स्मार्ट विलेज में तब्दील, यमुना अथॉरिटी करेगी 52 करोड़ रुपए खर्च

Tricity Today | यमुना अथॉरिटी

Greater Noida : यमुना अथाॅरिटी के अधिसूचित एरिा के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना अथाॅरिटी 24 गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसीत कर रही है। गांवों में रहने वाले लोग भी अब सेक्टर में रहने वाले लोगों की तरह बसने का सपना पूरा कर सकते है। 

स्मार्ट विलेज बनाने के लिए किया टेंडर 
पहले चरण में अथाॅरिटी ने 29 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण की है। जिसमें से 24 गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए टेंडर किया है। इन गांवों के विकास पर अथाॅरिटी 52 करोड़ से अधिक खर्च करेगी। इनमें से दो गांव निलौनी और रामपुर बांगर में काम पूरा करा दिया है। 

24 गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए किया टेंडर 
मिर्जापुर, डूगरपुर, रीलखा, अच्छेजा बुर्जुग, सलारपुर, रूस्तमपुर, मूजीखेडा, चपरढगढ, मुरादगढी व गुनपुरा गांव के विकास कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनके अलावा आगामी साल में आछेपुर, पचोकरा, चांदपुर, उस्मानपुर, फतेहपुर अटटा, चकवीरमपुर, चक जलालाबाद, धनौरी, पारसौल, रबूपुरा, कादरपुर व भटटा गांवों में विकास कार्य कराने के लिए कार्रवाई की शुरू कराई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.