ग्रेटर नोएडा में 72 घंटे के भीतर सील होंगे ये 60 होटल और पीजी, सीईओ का आदेश

Tricity Today Exclusive : ग्रेटर नोएडा में 72 घंटे के भीतर सील होंगे ये 60 होटल और पीजी, सीईओ का आदेश

ग्रेटर नोएडा में 72 घंटे के भीतर सील होंगे ये 60 होटल और पीजी, सीईओ का आदेश

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को 20 गेस्ट हाउस, होटल और पीजी सील किए गए। लेकिन कार्रवाई यहीं तक नहीं रुकेगी। अगले 72 घंटे के अंदर ग्रेटर नोएडा में 60 और होटल समेत पीजी सील होंगे। इसका आदेश ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी दे दिया है। सीईओ के इस आदेश के बाद होटल और पीजी मालिकों की नींद उड़ गई। 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में परी चौक के पास अंसल गोल्फ लिंक है। वैसे तो अंसल गोल्फ लिंक रेजिडेंशियल इलाका है। लेकिन वहां पर करीब 80 गेस्ट हाउस, होटल और पीजी बने हुए हैं। इसकी शिकायत अंसल गोल्फ लिंक के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से की थी। 

निवासियों की शिकायत पर प्राधिकरण का एक्शन
निवासियों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में शिकायत देते हुए कहा था कि ये होटल, गेस्ट हाउस और पीजी अवैध तरीके से बने हुए हैं। इनको तत्काल बंद करना चाहिए। यह पूरा रेजिडेंशियल इलाका है। इसलिए यहां पर होटल या गेस्ट हाउस बनाना गलत है। निवासियों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

72 घंटे के अंदर सील होंगे 60 होटल और पीजी
इस मामले में जांच के बाद अब सीईओ ने सभी गेस्ट हाउस, होटल और पीजी को सील करने का आदेश दिया है। मंगलवार से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। पहले दिन कुल 20 होटल और गेस्ट हाउस सील किए गए हैं। बाकी 60 गेस्ट हाउस और होटल आगामी 72 घंटे के अंदर सील करने हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि अंसल गोल्ड लिंक में स्थित सभी होटल, पीजी या गेस्ट हाउस सील किए जाएंगे। इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.