ईंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बन रहे हादसों की वजह, सरकार के आदेश के बावजूद कोई एक्शन नहीं, Video

यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही मौत : ईंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बन रहे हादसों की वजह, सरकार के आदेश के बावजूद कोई एक्शन नहीं, Video

ईंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बन रहे हादसों की वजह, सरकार के आदेश के बावजूद कोई एक्शन नहीं, Video

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे पर ईंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली

Greater Noida News : ईंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली यमुना एक्सप्रेसवे पर रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले यमुना प्राधिकरण के सीईओ और अब सरकार ने भी एक्सप्रेसवे पर ईंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की बात बोली, लेकिन उसके बावजूद ट्रैक्टर रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ट्राईसिटी टुडे के एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो शुक्रवार का है। जिसमें दिख रहा है कि ईंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली काल बनकर यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे है। बड़ी बात यह है कि इनको कोई रोकने वाला नहीं है। कई सवाल, लेकिन जवाब कौन देगा?
यूजर ने बताया कि वह यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे थे। तभी उन्होंने ईंट से ओवरलोड दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा। उनका कहना है कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में जरूरत से दोगुना ज्यादा ईंटें थीं। अगर कोई आगे वाहन आ जाए तो ब्रेक नहीं लगा पाएंगे। इसी वजह से हादसे होते है। कई लोगों की जान इन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से चली गई। अब सवाल खड़ा होता है कि जिम्मेदार लोग कहां हैं? क्या किसी सरकारी विभाग को ये ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं देते। इनको एक्सप्रेसवे पर चढ़ने की अनुमति कैसे मिलती है?

यमुना एक्सप्रेसवे पर क्यों चल रहे ऐसे वाहन
आखिरकार 10 हजार ईंटों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर यमुना एक्सप्रेसवे पर क्यों चलाया जा रहा है। जबकि सभी को पता है कि इन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर काफी हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान जा चुकी हैं। वैसे तो बेहतर व्यवस्था की बात की जाती है। उसके बावजूद भी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली धड़ल्ले से क्यों चल रहे हैं। इसके पीछे कौन जिम्मेदार है? अधिकतर देखा जाता है कि इन ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट तक नहीं होती। यह सवाल अधिकतर लोगों के मन में रहता है।

कृषि वाहन में कमर्शियल गतिविधियां
जिन ट्रैक्टर का इस्तेमाल खेती-बाड़ी में किया जाता है। ट्रैक्टर को कृषि वाहन कहा जाता है, उन ट्रैक्टर में आज कमर्शियल गतिविधियां हो रही है। यह एक बड़ा गंभीर मुद्दा है। इसके अलावा यह ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर काफी खतरनाक तरीके से चलती हैं। ट्रैक्टर को इतना ओवरलोड किया जाता है कि ट्रैक्टर का आगे वाला पहिया जमीन पर नहीं टिक पाता। इससे संतुलन आसानी से बिगड़ जाता है। ब्रेक मारने पर भारी वजन के कारण ये नियंत्रण खो देते है। साथ ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन इनसे आसानी से टकरा जाते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.