सीएम योगी के मिशन पर जुटे नंदी, तीन लाख करोड़ पहुंचेगा निर्यात

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : सीएम योगी के मिशन पर जुटे नंदी, तीन लाख करोड़ पहुंचेगा निर्यात

सीएम योगी के मिशन पर जुटे नंदी, तीन लाख करोड़ पहुंचेगा निर्यात

Tricity Today | बैठक

Greater Noida News|Lucknow News : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के बाद निर्यात के क्षेत्र में साल दर साल लंबी छलांग से उत्साहित उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले तीन सालों में तीन लाख करोड़ रुपए निर्यात का नया लक्ष्य तय किया है। यह औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने एलान किया है। साथ ही प्रदेश के प्रमुख निर्यातकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश में निर्यात कैसे बढ़ाया जाए इस पर सुझाव दिए है।

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा : उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसका निर्यात 2017-18 में 88 हजार करोड़ से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022-23 में एक लाख 74 हजार करोड़ हो गया है। नन्दी ने कहा कि निर्यात किसी भी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ होता है, इसलिए सभी निर्यातकों की जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश के विकास के लिए निर्यात बढ़ाएं और नए निर्यातकों को भी प्रोत्साहित करें।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा :  प्रदेश के कुल निर्यात को दोगुना किये जाने की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के नाम से प्रतिवर्ष एक इंडस्ट्रियल ट्रेड शो प्रारंभ होने जा रहा है। इस साल के शो का आयोजन 21 से 25 सितंबर के मध्य प्रस्तावित है। इस मेले में विश्व भर से लगभग 400 से अधिक बायर्स प्रतिभाग करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश एक सोर्सिंग हब के रूप में नई पहचान के साथ राष्ट्रीय पटल पर उभरने वाला है। शो में मुख्य रूप से एमएसएमई, टूरिज्म, एजूकेशनल, हेल्थ, टेक्सटाइल, स्टार्ट-अप जीआई टैग, एग्रो, फूड प्रोसेसिंग एवं ओडीओपी जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्र सम्मिलित होंगे।

400 से अधिक निर्यातक भाग लेंगे
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि निर्यात को दोगुणा किए जाने की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के नाम से प्रतिवर्ष एक इंडस्ट्रियल ट्रेड शो शुरू किया जाएगा। इस वर्ष शो का आयोजन 21 से 25 सितंबर के मध्य प्रस्तावित है। जिसमें 400 से अधिक निर्यातक भाग लेंगे। एमएसएमई, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्सटाइल, स्टार्ट-अप, जीआई टैग, एग्रो, फूड प्रोसेसिंग एवं ओडीओपी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र इस शो का हिस्सा होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.