जामुन के ‘पल्प’ और गुठली के पाउडर की जर्मनी से लेकर दुबई तक होगी सप्लाई

UP International Trade Show : जामुन के ‘पल्प’ और गुठली के पाउडर की जर्मनी से लेकर दुबई तक होगी सप्लाई

जामुन के ‘पल्प’ और गुठली के पाउडर की जर्मनी से लेकर दुबई तक होगी सप्लाई

Tricity Today | यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्टॉल लगा

Greater Noida : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 में कानपुर के कमलदीप ने अपना स्टॉल लगाया है। अब कमलदीप कानपुर के जामुन के ‘पल्प’ और गुठली के पाउडर की जर्मनी से लेकर दुबई तक सप्लाई करेंगे। इसके लिए आर्डर भी आ गया है। कमलदीप ने करीब 10 साल पहले BO Buddy Overseas नाम से छोटा सा रोजगार शुरू किया। आज में समय में कमलदीप हर प्रकार की दाल, चावल और बेसन समेत 12 प्रकार की चीज दुबई, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों में सप्लाई कर रहे हैं।

कानपुर का जामुन पाकिस्तानी जामुन को दे रहा मात
कानपुर का जामुन विदेशी जमीन पर पाकिस्तानी जामुन को मात दे रहा है। हालात यह है कि जैसे-जैसे शहर का जामुन विदेशी जमीन पर अपना साम्राज्य फैला रहा है, पाकिस्तान का जामुन सिमटता जा रहा है। निर्यातक ने इसकी बड़ी वजह पाकिस्तान का जामुन जल्द खराब हो जाना और शहर के जामुन का देर तक ताजा होना बताया है। 

शहर के पहले जामुन निर्यातक बडी ओवरसीज के निदेशक कमलजीत सिंह ने कहा कि 2021 से जब उन्होंने शहर से जामुन का निर्यात करना शुरू किया तब से पाकिस्तान के जामुन की मांग यूरोपियन देशों में कम हो रही। इसकी वजह पाकिस्तान के जामुन का जल्द ही फट जाना और खराब हो जाना है। पाकिस्तान के जामुन के मुकाबले शहर का जामुन अधिक दिनों तक ताजा रहता है और जल्द फटता भी नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तानी निर्यातक अभी भी डलिया में अपने जामुन का निर्यात करते है, जबकि शहर से जाने वाले जामुन की पैकिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर होती है। आज यूरोपियन देशों में पाकिस्तान का जामुन 5 पाउंड जबकि शहर के जामुन की कीमत 12 पाउंड के आस-पास है। 

कोरोना के बाद मांग में उछाल
निर्यातक ने जानकारी दी कि कोराना काल के बाद जामुन की गुठली के पाउडर की विदेश में मांग बढ़ी है। विदेशियों का कोविड के बाद अचानक आयुर्वेद की ओर झुकाव बढ़ा है। वे जामुन की गुठली के पाउडर को शुगर व बीपी की दवा के रूप में इस्तेमाल करते हैं। 

पहली बार हुआ निर्यात
चमड़ा और होजरी के निर्यात से जाने वाले शहर से अब जामुन के ‘पल्प’ का निर्यात भी शुरू होगा। यही नहीं युवा उद्यमी ने जामुन की ही गुठली का पाउडर भी निर्यात करने के लिए काम शुरू कर दिया है। इन दोनो ही उत्पादों का भी निर्यात जामुन की तर्ज पर फ्रांस, जर्मनी, दुबई और अमेरिका सहित 9 देशों में किया जाएगा। जामुन जैसे उत्पाद का निर्यात होने के बाद शहर से निर्यात होने वाला यह एक नया उत्पाद बन गया है। नए उत्पाद के निर्यात के बढ़ाने के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। 

बिठूर में लगेगा उद्योग
निर्यात से संबंधित उद्योग लगाने के लिए निर्यातक ने बिठूर में जमीन का चयन भी कर लिया है। निर्यातक ने जानकारी दी कि जामुन के ‘पल्प’ और जामुन की गुठली का पाउडर बनाए जाने के लिए यहां पर फैक्ट्री लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही फैक्ट्री लगाए जाने का काम शुरू हो जाएगा। 

जीआई टैग भी मिलेगा
शहर के पहले जामुन निर्यातक को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की ओर से जीआई टैग दिए जाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। शहर के जामुन की विदेश में मांग बढ़ी तो उन्होंने जामुन का ही ‘पल्प’ के निर्यात करने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मेक इन इंडिया के तहत युवा उद्यमी शहर का पहला जामुन, जामुन का पल्प व जामुन की गुठली के पाउडर का निर्यात करने वाला उद्यमी बन गया है। उद्यमी की ओर से जीआई टैग (भौतिक संकेतक) के लिए आवेदन किया गया था। जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.