ग्रेटर नोएडा समेत पूरे वेस्ट यूपी में बदला मौसम का मिजाज, एनसीआर की ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड

Weather Update : ग्रेटर नोएडा समेत पूरे वेस्ट यूपी में बदला मौसम का मिजाज, एनसीआर की ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड

ग्रेटर नोएडा समेत पूरे वेस्ट यूपी में बदला मौसम का मिजाज, एनसीआर की ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : मौसम विभाग का यह कहना है कि नई रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो जा सकती है। दिल्ली में अगले दो दिन सुबह के समय हल्की धुंध नजर आने के आसर है। आगामी 23 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में ज्यादा मौसम बदल सकता है। इसके अलावा 24 से 25 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

24 घंटों के अंदर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग (India Meteorological Department) द्वारा जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक दबाव बना हुआ है। जिसके दौरान उसी क्षेत्र में 24 घंटों के अंदर साइक्लोनिक सिस्टम के बनने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास एक तरफ कम दबाव का क्षेत्र है।

सामान्य से दो डिग्री कम हुआ तापमान
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। एक दिन पहले गुरुवार को यहां सबसे ठंडा दिन था, जब न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस था। आज (शनिवार) आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, यह शाम तक की रिपोर्ट है। पिछले 13 वर्षों में दिल्ली में 19 अक्टूबर को इतना कम न्यूनतम तापमान नहीं मापा गया।

शुक्रवार को ज्यादा ठंड पड़ी
अभी राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से कम होने की संभावना है। सुबह को हल्की धुंध देखने की संभावना है। शुक्रवार को भी दिल्ली में तापमान सामान्य से कम रहा था। अब ठंड की महसूस हो रही है। खासकर उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था।

एनसीआर में हो सकती है बारिश
वहीं, यहां न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। यहां पर आर्द्रता का स्तर 94 से 38 फीसदी तक था। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार की सुबह हल्की धुंध हो सकती है, जबकि तापमान 32 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की रफ्तार चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। इसी तरह रविवार को दिल्ली में मौसम में बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में इक्का-दुक्का इलाके में बूंदाबांदी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा की चिंताजनक रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ रहा है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर का ग्रेटर नोएडा काफी समय तक प्रदूषण के मामले में सबसे ज्यादा गंभीर रहा। अगले चार-पांच दिनों तक दिल्ली में हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहेगी, जिससे प्रदूषण बढ़ सकता है। हवा की दिशा बदलने और गति कम होने के कारण अगले चार-पांच दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से भी अधिक हो सकता है, जो हवा की खराब गुणवत्ता को दर्शाता है। दिल्ली-एनसीआर में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 195 है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कहता है कि पिछले 24 घंटों में प्रदूषण में 74 अंकों की वृद्धि हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.