ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के किसान हुए मायूस, सरकार से लगाई मदद की गुहार

बारिश से गेंहू की फसल बर्बाद : ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के किसान हुए मायूस, सरकार से लगाई मदद की गुहार

ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के किसान हुए मायूस, सरकार से लगाई मदद की गुहार

Google Image | symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में मौसम कई दिनों से मिजाज बदल रहा है। शनिवार रात और रविवार दोपहर बाद आई तेज बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल, बारिश की वजह से किसानों की गेंहू की पकी हुई फसल बर्बाद हो गई। किसानों की खड़ी फसल जमीन में लेट गई। जिसे देख किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। बारिश के कारण किसानों की लाखों की फसल मिट्टी में मिल गई है। 

शनिवार रात के बाद रविवार दोपहर को हुई तेज बारिश 
ग्रेटर नोएडा में शनिवार सुबह से ही ठंडी हवा और हल्की बारिश हो रही थी। देर रात तेज बारिश और आंधी ने किसानों की फसल जमीन में लिटा दी। इसी तरह रविवार को दोपहर बाद आई बारिश से भी किसानों को भारी नुकसान हो गया। पकी हुई गेहूं की फसल को बर्बाद होता देख किसानों की आंखों से आंसू छलक गए और चेहरों पर मायूसी छा गई। इसी तरह गाजियाबाद, हापुड़ और वेस्ट यूपी के कई जिलों में भी बारिश की वजह से गेंहू की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

किसानों को हुआ भारी नुकसाल 
ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों में रहने वाले लोगों बताया कि खेत में उन्होंने गेहूं की फसल लगा रखी थी। जो अब कुछ दिनों बाद काटी जानी थी। लेकिन बारिश और आंधी की वजह से उनकी पकी हुई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.