विधवा भाभी का दुश्मन बना देवर, दोस्तों के साथ मिलकर...

ग्रेटर नोएडा में शर्मनाक मामला : विधवा भाभी का दुश्मन बना देवर, दोस्तों के साथ मिलकर...

विधवा भाभी का दुश्मन बना देवर, दोस्तों के साथ मिलकर...

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके देवर और उसके दो दोस्तों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा उसे अपशब्द भी कहे। 

क्या है पूरा मामला
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रीति नामक एक महिला साकीपुर गांव की निवासी हैं। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उनके देवर रोहित, उसके दो दोस्त (गौरव और पप्पू) ने बीती रात बिना किसी कारण के उन्हें अपशब्द कहे और उनके साथ मारपीट की। 

पुलिस ने लिया एक्शन
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रीति की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.