एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के पास मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Greater Noida BREAKING : एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के पास मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के पास मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : थाना बीटा-2 क्षेत्र के एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के पास मंगलवार दोपहर को एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है।

पुलिस का बयान
थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 

जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि महिला के हाथ पर कट के निशान है। ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी ने उसकी हाथ की नस काट दी है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.